अखिल भारतीय ग्राम विकास आयाम का प्रशिक्षण वर्ग नंदुरबार में सम्पन्न

महाराष्ट्र : अखिल भारतीय ग्राम विकास आयाम का प्रशिक्षण वर्ग नंदुरबार में सम्पन्न

महाराष्ट्र : अखिल भारतीय ग्राम विकास आयाम का प्रशिक्षण वर्ग नंदुरबार में सम्पन्नअखिल भारतीय ग्राम विकास आयाम का प्रशिक्षण वर्ग नंदुरबार में सम्पन्न

अखिल भारतीय ग्राम विकास आयाम का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग, नंदुरबार (महाराष्ट्र) में संपन्न हो गया। यह वर्ग 22, 23, 24 अप्रैल को नंदुरबार के राजेंद्र गावीड शिक्षण संस्थान में आयोजित किया गया था। इस वर्ग में देश के 14 प्रांतों से 51 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग में ग्राम विकास के माध्यम से जनजाति समाज का उत्थान कैसे किया जाए, समाज अपनी ग्रामीण परंपराओं की ओर वापस कैसे लौटे, विषयों पर विशेष प्रकाश डाला गया।

प्रशिक्षण वर्ग में वरिष्ठ संघ प्रचारक प्रसन्न सप्रे ने ग्राम विकास पर अपने विचार व्यक्त किए। समापन कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री संदीप कविसर ने विकास और विज्ञान विषय पर अपना उद्बोधन दिया। इस प्रशिक्षण वर्ग में अखिल भारतीय ग्राम विकास के मार्गदर्शक कृपा प्रसाद सिंह, अखिल भारतीय ग्राम विकास प्रमुख बिंदेश्वर साहू तथा अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *