विहिप, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी एवं सेवा भारती समिति ने आयोजित किया कन्या पूजन कार्यक्रम

विहिप, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी एवं सेवा भारती समिति ने आयोजित किया कन्या पूजन कार्यक्रम

विहिप, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी एवं सेवा भारती समिति ने आयोजित किया कन्या पूजन कार्यक्रम कन्या पूजन कार्यक्रम

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी एवं सेवा भारती समिति पुष्कर द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर 101 कन्याओं का पूजन कार्यक्रम श्री रमा वैकुंठ संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य गुणवंत सिंह कोठारी ने कन्याओं के पूजन पर कहा कि हर पुरुष के मन में कन्याओं के प्रति श्रद्धा व सम्मान का भाव होना चाहिए। जब मन में श्रद्धा का भाव होगा तो कन्या सभी जगह सुरक्षित रहेगी। कोख में भी और समाज में भी। पूरे वर्ष बालिकाओं और माताओं का सम्मान करना चाहिए। आज देश में छोटी छोटी बालिकाओं के साथ जघन्य घटनाएं हो रही हैं, जिससे बालिकाओं को बहुत से स्थानों पर असुरक्षा का अनुभव होता है। हमें उन्हें सशक्त बनाना है।

विहिप, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी एवं सेवा भारती समिति ने आयोजित किया कन्या पूजन कार्यक्रम

कार्यक्रम के संरक्षक संत डॉ. स्वामी महंत निर्मल आश्रम पुष्कर ने बताया कि वैदिक काल से ही हमारे समाज में नारियों के प्रति श्रद्धा का भाव रहा है। जिस घर, परिवार, समाज में नारियों का सम्मान होता है, देवता भी वहीं निवास करते हैं।

विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र महावर ने कन्याओं को देवी स्वरूप बताया, साथ ही वर्तमान समय में नारियों को दंड, नियुद्ध, जूडो, कराटे द्वारा मजबूत बनाने पर बल दिया।

विशिष्ट अतिथि जितेंद्र सिंह नोसल ने कहा कि बालिकाओं को देवी मानते हुए हर घर में उनका सम्मान रहना चाहिये ।

विहिप जिला धर्म प्रचार प्रमुख विष्णु शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में 101 कन्याओं का पूजन किया गया। फलाहार वितरित किया गया व उपहार दिए गये।

कार्यक्रम में विहिप विभाग अध्यक्ष आनन्द अरोड़ा, विहिप धर्म प्रचार प्रमुख लेखराज सिंह, सेवा भारती समिति संरक्षक बालकिशन पाराशर, दुर्गा वाहिनी की सविता शर्मा, समेत बजरंग दल संयोजक भुवनेश्वर पाठक गुन्नु आदि उपस्थित थे। पूजन पंडित रवि शर्मा द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन नेहरू पंडित द्वारा किया गया।

विहिप, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी एवं सेवा भारती समिति ने आयोजित किया कन्या पूजन कार्यक्रम

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *