कृषि कानूनों को वापस लेना उचित निर्णय: भारतीय किसान संघ

कृषि कानूनों को वापस लेना उचित निर्णय: भारतीय किसान संघ

कृषि कानूनों को वापस लेना उचित निर्णय: भारतीय किसान संघ

जयपुर 19 नवंबर। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के नाम संदेश में साफ कर दिया है कि केंद्र इन तीनों कृषि कानूनों को वापस ले रहा है।

केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय को भारतीय किसान संघ के महामंत्री बद्रीनारायण चौधरी ने उचित बताया। आज बद्रीनारायण चौधरी की ओर से जारी बयान में कहा कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का सरकार का यह निर्णय अनावश्यक विवाद टालने के संदर्भ में ठीक है। उन्होंने उल्लेख किया कि तथाकथित किसानों की हठधर्मिता के कारण किसानों का दीर्घकालिक नुकसान होगा है।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य को प्रभावी बनाने के लिए एक समिति बनाने का उल्लेख किया है। जिसका किसान संघ ने स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय किसान संघ इसका इसका स्वागत करने के साथ साथ देश के गैर राजनितिक संगठनो का प्रतिनिधित्व निश्चित करने का आग्रह करता है।

भारतीय किसान संघ के अनुसार किसानों की सही समस्या तो उसका बाजार में होने वाला शोषण है। इसे लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य का कानून बनाकर गारंटी देने की आवश्यकता है।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *