कोविड-19 टीकाकरण : भारत में एक दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों को टीके लगे

कोविड-19 टीकाकरण : भारत में एक दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों को टीके लगे

कोविड-19 टीकाकरण : भारत में एक दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों को टीके लगेकोविड-19 टीकाकरण अभियान

कल (शुक्रवार) का दिन भारत के लिए विशेष रहा। शुक्रवार को एक दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 टीका लगाने का रिकॉर्ड बना। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटों में 1,03,35,290  टीके लगाने के साथ यह आंकड़ा 62.29 करोड़ (62,29,89,134) के पार पहुंच गया।

इस दिन उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 24 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ, वहीं राजस्थान में साढ़े चार लाख लोगों को टीका लगाया गया।

कोविड-19 टीकाकरण : भारत में एक दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों को टीके लगेएक दिन में टीकाकरण के आंकड़े

देश में पिछले 24 घंटों में 31,374 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही ठीक होने वाले कुल रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,18,52,802 हो गई है।

स्वस्थ होने की दर 97.56 प्रतिशत पर पहुंची गई है तथा पिछले 24 घंटों में 46,759 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले 3,59,775 हैं, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.10 प्रतिशत हैं।

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 17,61,110 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 51.68 करोड़ से अधिक (51,68,87,602) जांच की जा चुकी हैं।देश में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था। उल्लेखनीय है कि 10 करोड़ का आंकड़ा छूने में भारत को 85 दिन लगे थे। वहीं, 10 से 20 करोड़ तक पहुंचने में हमें 45 दिन और 20 से 30 करोड़ तक पहुंचने में 29 दिन लगे थे। 30 से 40 करोड़ तक 24 दिन में पहुंचे। छह अगस्त को देश में टीकाकरण ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *