गीता जयंती पर 770 गांवों की भजन मंडलियों की उपस्थिति में धर्म सभा

गीता जयंती पर 770 गांवों की भजन मंडलियों की उपस्थिति में धर्म सभा

गीता जयंती पर 770 गांवों की भजन मंडलियों की उपस्थिति में धर्म सभागीता जयंती पर 770 गांवों की भजन मंडलियों की उपस्थिति में धर्म सभा

  • लोगों की मजबूरी का लाभ उठा कर मतांतरण करना सर्वथा अनुचित

गीता जयंती के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद द्वारा 770 गांवों की भजन मंडलियों की उपस्थिति में राति तलाई स्थित भारत माता मंदिर में धर्म सभा हुई। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश जोशी भैय्याजी ने कहा कि जनजाति क्षेत्र में लोगों की मजबूरी का लाभ उठा कर मतांतरण करना सर्वथा अनुचित है। ऐसे दुष्कृत्य भारतीय संस्कृति और जनजाति संस्कृति पर कुठाराघात कर रहे हैं। यदि हमने धर्म की रक्षा की तो धर्म हमारी रक्षा करेगा।

गुजरात से आये विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जयदीप पटेल ने कहा कि शिक्षा और धर्म के प्रचार प्रसार से ही जनजाति आँचल में जन जाग्रति लायी जा सकती है। इस अवसर पर पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री राजाराम, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश कार्यवाह जसवंत खत्री, विहिप चित्तौड़ प्रान्त प्रभारी मुरलीधर, विहिप के प्रदेश मंत्री सुरेश उपाध्याय ने जिले में चल रहे मतांतरण को लेकर चिंता व्यक्त की। इस अवसर पर विहिप के केंद्रीय मंत्री रामस्वरूप महाराज ने वर्ष 1993 से लेकर अब तक हुई धर्म सभा और भजन मंडलियों के बारे में जानकारी दी।

देर रात तक चला भजन मंडलियों का दौर
भारत माता मंदिर खेल मैदान पर धर्म सभा के आयोजन के बाद शुरू हुआ भजन मंडलियों का दौर सुबह 4 बजे तक जारी रहा। वहीं सुबह सामूहिक रूप से आरती के बाद महाप्रसाद वितरित किया गया। उल्लेखनीय है की धर्म सभा में भाग लेने 770 गांवों की भजन मंडलियों के लोग स्वयं राशि खर्चा कर आये थे।

गीता जयंती पर 770 गांवों की भजन मंडलियों की उपस्थिति में धर्म सभा

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *