गूगल ने पराजित का अर्थ समझाने में राणा प्रताप का उदाहरण दिया, बताया पराजित, अब गलती सुधारी

गूगल ने पराजित का अर्थ समझाने में राणा प्रताप का उदाहरण दिया, बताया पराजित, अब गलती सुधारी

गूगल ने पराजित का अर्थ समझाने में राणा प्रताप का उदाहरण दिया, बताया पराजित, अब गलती सुधारी

उदयपुर, 30 जुलाई। क्षत्रिय समाज के विरोध अभियान के बाद गूगल ने अपनी गलती सुधार ली है। उसने ‘पराजित’ शब्द के अर्थ को समझाने के लिए दिया गया उदाहरण 12 घंटे में बदल दिया है। ‘पराजित’ को समझाने के लिए गूगल में सर्च करने पर लिखा आता था, ‘जैसे – अंततोगत्वा अकबर ने हल्दीघाटी के युद्ध में राणा प्रताप को पराजित कर दिया।’

गूगल ने पराजित का अर्थ समझाने में राणा प्रताप का उदाहरण दिया, बताया पराजित, अब गलती सुधारी

इस उदाहरण को गलत व आपत्तिजनक बताते हुए क्षत्रिय समाज सहित महाराणा प्रताप के अनुसरणकर्ता सर्व समाज ने रोष व्यक्त किया और इसका विरोध करने का निश्चय किया। इसके बाद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र सिंह रलावता की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें गूगल पर विरोध दर्ज करने का अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अभियान के 12 घण्टे के अंदर ही गूगल ने इस गलती को सुधारा और ‘पराजित’ का अर्थ हराया हुआ लिखकर आपत्तिजनक उदाहरण वाले वाक्य को हटा लिया।

गूगल ने पराजित का अर्थ समझाने में राणा प्रताप का उदाहरण दिया, बताया पराजित, अब गलती सुधारी

रलावता ने कहा कि यह सर्व समाज की एकजुटता की ही सफलता है कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच को भी लोगों की भावनाओं को समझते हुए गलत जानकारी को हटा कर महाराणा प्रताप के सम्मान को स्थापित रखना पड़ा। महासभा ने इसके लिए एक पत्र लिख कर सर्व समाज व गूगल को धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

1 thought on “गूगल ने पराजित का अर्थ समझाने में राणा प्रताप का उदाहरण दिया, बताया पराजित, अब गलती सुधारी

  1. Google ko samjha do panga Lena bohot bhari padega …Shoor veer maha rana pratap hamara shan hai ..

    Google aapna kam dhyan kare …..baki nehi to kehke lengge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *