गोतस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवान घायल

गोतस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवान घायल

गोतस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवान घायल

अलवर में 5 दिन के भीतर पुलिस की गोतस्करों से दूसरी बार मुठभेड़ हो गई। सोमवार रात को मालाखेड़ा थाना इलाके में गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इससे क्यूआरटी टीम का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। उसे अलवर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, हमलावर 5 गोतस्करों को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के बाद पीछा कर दबोच लिया। इनमें एक ढाई हजार रुपए का इनामी बदमाश है। ये सभी 5 दिन पहले भी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकलने में सफल हुए थे।

घटना की सूचना के बाद अलवर एसपी तेजस्विनी गौतम अस्पताल पहुंचीं और घायल जवान मनीष कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उसके पैर में गोली लगी है। एसपी गौतम ने बताया कि 23 जून को मालाखेड़ा इलाके में पुलिस ने गायों से भरी गाड़ी जब्त की थी। गोतस्कर मौके से भाग गए थे। पुलिस और क्यूआरटी टीम को सूचना मिली कि वही गोतस्कर जिले में वारदात के लिए आ रहे हैं। इनकी लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस व क्यूआरटी टीम ने नाकेबंदी की थी।

गोतस्करों ने अलवर राजगढ़ मेगा हाईवे के लक्ष्मणगढ़ चौराहे पर रात लगभग 8:00 बजे पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर लक्ष्मणगढ़ की तरफ भागने का प्रयास किया। इस दौरान वैन में सवार गोतस्करों में से 4 को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया। वैन का ड्राइवर हथियार लहराता हुआ खेतों की तरफ भाग गया। भागते समय बदमाश ने फायरिंग की। गोली क्यूआरटी जवान के पैर में लगी। बाद में उसे भी पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अलीजान निवासी बिछोर हरियाणा, मिसरो निवासी चोर घड़ी भरतपुर, लियाकत निवासी चोर घड़ी भरतपुर और सद्दाम निवासी घाटनी का पहाड़ी शामिल हैं।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *