विहिप के केंद्रीय मंत्री व अखिल भारतीय गोरक्षा प्रमुख खेम चंद शर्मा नहीं रहे

विहिप के केंद्रीय मंत्री व अखिल भारतीय गोरक्षा प्रमुख खेम चंद शर्मा नहीं रहे

विहिप के केंद्रीय मंत्री व अखिल भारतीय गोरक्षा प्रमुख खेम चंद शर्मा नहीं रहेविहिप के केंद्रीय मंत्री व अखिल भारतीय गोरक्षा प्रमुख खेम चंद शर्मा नहीं रहे

नई दिल्ली, 9 फरवरी। विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री व गोरक्षा विभाग के अखिल भारतीय प्रमुख खेम चंद शर्मा का आज प्रातः आकस्मिक निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे।

शर्मा 1976 से संघ प्रचारक व 1990 से विश्व हिन्दू परिषद में थे। 1990 में वे पंजाब प्रांत के बजरंग दल संयोजक, 1997 से जम्मू-कश्मीर के प्रांत संगठन मंत्री, तत्पश्चात सह क्षेत्र संगठन मंत्री इन्द्रप्रस्थ क्षेत्र रहे। 2005 से विहिप के केंद्रीय मंत्री – मठ मंदिर विभाग और वर्तमान में अखिल भारतीय गोरक्षा विभाग प्रमुख थे। खेम चंद ने गोरक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्य किए। विहिप महामंत्री मिलिंद परांडे ने उनके निधन को गोरक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय क्षति बताया है।

आज दिल्ली के निगम बोध घाट में उनकी अंत्येष्टि हुई।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *