चेतना प्रवाह पत्रिका के सेवा विशेषांक का विमोचन

चेतना प्रवाह पत्रिका के सेवा विशेषांक का विमोचन

चेतना प्रवाह पत्रिका के सेवा विशेषांक का विमोचन

काशी। विश्व संवाद केन्द्र द्वारा प्रकाशित पत्रिका चेतना प्रवाह के सेवा विशेषांक का विमोचन कार्यक्रम रविवार को भदोही के नेशनल इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। विशेषांक का विमोचन करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उ.प्र. क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना ने पूरी दुनिया को अपने घरों में बन्द रहने के लिए विवश कर दिया था, तब संघ के स्वयंसेवकों ने अपने साहस का परिचय देते हुए समाज के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया।

उन्होंने कहा कि समाज के असहाय और गरीब लोगों की आवश्यकताओं की स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ति की गई। देश के अन्य स्थानों पर रह रहे लोग जब अपने घर आ रहे थे तो उनकी भी देखरेख स्वयंसेवकों ने की। केवल भोजन ही नहीं, छोटे-छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था भी स्वयंसेवकों ने की। स्वयंसेवकों की सहायता से अनेक लोगों के कष्ट कम हुए। स्वयंसेवकों, समाज के विभिन्न संगठनों ने अद्भुत सेवा की। लॉकडाउन के अन्त तक स्वयंसेवक अपना कर्तव्य निभाते रहे। वे अंतिम समय तक लोगों को उनके गंतव्य तक पहुँचाने का कार्य करते रहे।

प्रांत संघचालक डॉ. विश्वनाथ लाल निगम, सह प्रांत संघचालक अंगराज सिंह, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रस्तावना चेतना प्रवाह के प्रधान सम्पादक प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने रखी। संचालन प्रबंध सम्पादक प्रदीप कुमार ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *