झुंझुनू: 60 साल के सुल्तान ने 12 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म

झुंझुनू: 60 साल के सुल्तान ने 12 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म

झुंझुनू: 60 साल के सुल्तान ने 12 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म

घटना झुंझुनू के बगड़ थाना क्षेत्र की है।शनिवार (6 अक्टूबर) को चिंचड़ौली गाँव के कुछ बच्चे बाहर खेल रहे थे। आरोपी सुल्तान वहॉं से गुजर रहा था। उसकी नजर बच्ची पर पड़ी तो उस पर हैवानियत सवार हो गई। वह बच्ची को बहला फुसलाकर उसके ही घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के लिए ले जाने से पहले उसने पता किया कि बच्ची के माता पिता घर में हैं या नहीं। वे खेत पर हैं जानकर उसकी हिम्मत बढ़ गई और बच्ची के साथ उसी के घर में घृणित काम किया। बच्ची के घर में सुल्तान का पहले से आना जाना था। बच्ची उसे अंकल कहकर बुलाती थी। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गया। बच्ची ने दुष्कर्म की बात पड़ोसियों को बताई तो उन्होंने माता पिता को सूचित किया। वे घर आए और उन्होंने बगड़ थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन उसने बच्ची को देखा तो उसकी नीयत खराब हो गई। आरोपी के परिवार में पत्नी और दो लड़कियां हैं।आरोपी की दोनों लड़कियों की शादी हो चुकी है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।आरोपी रिटायर्ड फौजी है।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *