दुर्गा वाहिनी से जुड़ी महिलाओं ने किया दुर्गा पूजन, सत्संग व शस्त्र पूजन

दुर्गा वाहिनी से जुड़ी महिलाओं ने किया दुर्गा पूजन, सत्संग व शस्त्र पूजन

 दुर्गा वाहिनी से जुड़ी महिलाओं ने किया दुर्गा पूजन, सत्संग व  शस्त्र पूजन

  • विधर्मियों द्वारा देश में हो रहे महिला अत्याचारों पर महिलाओं को अपनी आवाज उठानी चाहिए: साध्वी प्रियम्वदा

विश्व हिंदू परिषद से सम्बन्धित दुर्गा वाहिनी मानसरोवर के तत्वाधान में महिलाओं ने दुर्गा माता की आरती एवं शस्त्र पूजन का का आयोजन किया। इस दौरान थड़ी मार्केट स्थित शिव मंदिर पार्क में बड़ी संख्या में छोटी-छोटी बच्चियां दुर्गा स्वरूप में  दिखाई दीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि साध्वी प्रियम्वदा रहीं। उन्होंने अपने सम्बोधन में महिला सुरक्षा व महिलाएं कैसे आत्मनिर्भर बनें, इस विषय पर अपनी बात रखी।

 दुर्गा वाहिनी से जुड़ी महिलाओं ने किया दुर्गा पूजन, सत्संग व शस्त्र पूजन

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के संगठन महामंत्री राजाराम के साथ दुर्गा वाहिनी की प्रखंड संयोजिका पूजा गुरनानी , जिला संयोजिका रचना, महानगर मंत्री कुलदीप व जिला मंत्री विष्णु गुप्ता मौजूद रहे।

 दुर्गा वाहिनी से जुड़ी महिलाओं ने किया दुर्गा पूजन, सत्संग व शस्त्र पूजन

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *