धौलपुर : पति और बच्चों के सामने महिला का रेप

धौलपुर : पति और बच्चों के सामने महिला का रेप

धौलपुर : पति और बच्चों के सामने महिला का रेपधौलपुर : पति और बच्चों के सामने महिला का रेप

राजस्थान में महिलाएं परिवार के साथ भी सुरक्षित नहीं। समाज कंटकों की दबंगई इतनी कि वे रेप जैसे संगीन अपराध करते हैं, लेकिन उनका कुछ नहीं बिगड़ता। उल्टे पीड़िताओं पर ही समझौते का दबाव बनाया जाता है।

ताजा मामला धौलपुर के कंचनपुरा थाने का है। एक महिला अपने पति बच्चों के साथ सरसों की कटाई कर खेत से घर रही थी कि रास्ते में दबंगों ने उन्हें घेर लिया। पति की पिटाई की, कट्टे का बट उसके सिर पर मारा और महिला को सरे राह निर्वस्त्र कर तमंचे के बल पर उसके साथ गैंगरेप किया। बच्चे चीखते चिल्लाते रहे, दरिदों ने एक नहीं सुनी और घटना को अंजाम देकर वहॉं से भाग गए। महिला 26 वर्ष की है और अनुसूचित जाति समाज से है। आरोपी भी उसके गॉंव के ही हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। रिपोर्ट 17 मार्च 2022 को दर्ज कराई गई है।

मामले की जाँच कर रहे सैंपऊ के पुलिस उपाधीक्षक विजय सिंह का कहना है किपीड़िता की ओर से दी गई रिपोर्ट पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध गैंगरेप और संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का पर्चा बयान लेकर मेडिकल कराया जाएगा। आरोपितों की तलाश जारी है।

इससे पहले अलवर की मूक बधिर बालिका के साथ भी रेप हुआ था। दुष्कर्मी उसे लहूलुहान अवस्था में एक पुलिया पर फेंक कर भाग गए थे। मामले में आज तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उल्टे बालिका के परिजनों पर ही चुप रहने का दबाव बनाया गया था।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *