जलगांव के महिला हॉस्टल में पुलिसवालों ने लड़कियों को निर्वस्त्र नचाया

जलगांव के महिला हॉस्टल में पुलिसवालों ने लड़कियों को निर्वस्त्र नचाया

जलगांव के महिला हॉस्टल में पुलिसवालों ने लड़कियों को निर्वस्त्र नचायाहॉस्टल जहॉं घटना हुई

महाराष्ट्र के जलगांव स्थित आशादीप अस्पताल के महिला हॉस्टल में पुलिस द्वारा वहॉं की लड़कियों को निर्वस्त्र कर नचाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। हॉस्टल में निराश्रित और बेसहारा लड़कियां रहती हैं जिनके भोजन और रहने का प्रबंध महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। इस हॉस्टल में अनैतिक गतिविधियां चलने के समाचार पहले भी सुनने में आते रहे हैं। यह घटना 1 मार्च की है। इस दिन हॉस्टल कर्मचारियों की सहायता से कुछ पुलिसकर्मी व अन्य लोग जांच के नाम पर हॉस्टल में घुसे थे और लड़कियों के कपड़े उतरवाकर उन्हें नाचने के लिए मजबूर किया। जिन लड़कियों ने मना किया, उन्हें मारने-पीटने की धमकी दी गई। मामले की जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता वहां पहुंचे, तो उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया। लड़कियों ने खिड़की से आपबीती सुनाई।

एक सामाजिक संगठन ने मंगलवार को इस मामले में जिलाधिकारी अभिजीत राऊत से शिकायत की और सबूत के तौर पर घटना का वीडियो भी प्रस्तुत किया। गुरुवार को यह मामला विधानसभा में भी उठा और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई।

इससे पहले महाराष्ट्र के बीड स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल के आइसोलेशन सेंटर में लड़कियों के कपड़ों पर अश्लील बातें लिखे जाने की घटना सामने आई थी।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *