पंचांग 21 जून 2022

पंचांग 21 जून 2022

पंचांग 21 जून 2022

सुविचार

योगेन चित्तस्य पदेन वाचां मलं शरीरस्य वैदिकेन।
योपाकरोत्तं प्रवरं मुनीनां पतञ्जलिं प्राञ्जलिरानतोस्मि॥

भावार्थ

जिन्होंने मन की शांति और पवित्रता के लिए योग दिया, भाषण की स्पष्टता और शुद्धता के लिए व्याकरण दिया और स्वास्थ्य की पूर्णता के लिए औषधि, ऐसे महान ऋषि पतंजलि को नमन।

॥आप सभी का दिन मंगलमय हो॥

आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस है। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया। इसके बाद 21 जून कोअन्तरराष्ट्रीय योग दिवसघोषित किया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून कोअन्तरराष्ट्रीय योग दिवसको मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमन्त्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अन्दर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *