पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के वार्षिक उत्सव में जिले के पर्यावरण प्रेमियों का हुआ सम्मान

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के वार्षिक उत्सव में जिले के पर्यावरण प्रेमियों का हुआ सम्मान

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के वार्षिक उत्सव में जिले के पर्यावरण प्रेमियों का हुआ सम्मानपर्यावरण संरक्षण गतिविधि के वार्षिक उत्सव में जिले के पर्यावरण प्रेमियों का हुआ सम्मान

बारां, 28 फरवरी। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का वार्षिक उत्सव रविवार को शिवाजी नगर मनोहर घाट में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अर्जुन सिंह राजावत (पूर्व चिकित्सा अधिकारी एवं पर्यावरणविद्), विशिष्ट अतिथि दीपक कुमार गुप्ता (उप वन संरक्षक बारां), अध्यक्ष डॉ.राधेश्याम गर्ग (जिला संघचालक बारां) एवं मुख्य वक्ता अशोक कुमार (पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संयोजक, जयपुर प्रांत) रहे। जिला पर्यावरण संयोजक हेमराज गुर्जर ने अपने जिले का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि डॉ. अर्जुन सिंह ने अमृता देवी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने खेजड़ली वृक्षों को बचाने के लिए अपने परिवार सहित बलिदान दे दिया। उनके साथ 363 अन्य व्यक्तियों ने भी अपनी गर्दन कटवा कर पेड़ों को बचाया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि दीपक कुमार ने विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के वृक्षों का उल्लेख करते हुए बड़ और पीपल का महत्व बताया। राधेश्याम गर्ग ने औषधीय पौधों का महत्व बताते हुए बताया कि हर पौधा औषधि में काम आता है। ऐसा कोई वृक्ष नहीं है, जिसकी दवा न बनती हो। जीवन में हर पौधे का औषधीय उपयोग है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। मुख्य वक्ता अशोक कुमार ने वृक्षों के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने जल संरक्षण एवं पॉलिथीन बैन पर बात करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में पर्यावरण को देवता के रूप में पूजा गया है। हमारे ग्रंथों में नक्षत्रों एवं राशियों के अनुसार वृक्षों का वर्णन किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण हेतु वृक्षारोपण करना ही चाहिए।

इस अवसर पर बारां जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन करने वाली 25 सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तिगत रूप से काम करने वाले प्रतिनिधियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिनमें दीया टीम बारां गायत्री परिवार, पतंजलि संगठन से गौरी नंदन, पारिवारिक वानिकी से भुवनेश मालव, बांसथूनी गौशाला से रामस्वरूप पोटर, कबीर आश्रम नाहरगढ़ से हंसराज, आदर्श विद्या मंदिर किशनगंज से कृष्ण कन्हैया, बारां नगर नंदिनी गौशाला से भरत पोरवाल, रामकरण नागर, सौमित्र मंगल, हरिमोहन गोयल, वीरेंद्र कुमार सोनी, प्रदीप खत्री, डॉ. हरिशंकर मीणा, गिर्राज अन्ना, हरिश्चंद्र देवांगन, महेंद्र सुमन, विमल मेहरा आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन ममता शर्मा ने किया। नगर संयोजक ओमप्रकाश गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया। अंत में आम का वृक्ष लगाकर कार्यक्रम का समापन हुआ।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *