आविष्कार एकेडमी में हुई फिल्म नेताजी : द मिस्ट्री की स्क्रीनिंग

आविष्कार एकेडमी में हुई फिल्म नेताजी : द मिस्ट्री की स्क्रीनिंग

आविष्कार एकेडमी में हुई फिल्म नेताजी : द मिस्ट्री की स्क्रीनिंगआविष्कार एकेडमी में हुई फिल्म नेताजी : द मिस्ट्री की स्क्रीनिंग

अरावली मोशन्स फाउंडेशन ने 30 दिसम्बर को आविष्कार एकेडमी में फिल्म स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में युवाओं को नेताजी सुभाषचंद्र बोस से संबंधित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘नेताजी : द मिस्ट्री’ दिखाई गई। फिल्म के प्रदर्शन के बाद उसकी कहानी व तकनीकी पक्ष पर भी चर्चा हुई।

76 वर्ष पहले 30 दिसम्बर 1943 को नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंडमान निकोबार में स्वतंत्र भारत भूमि पर भारतीय ध्वज लहराकर पूर्ण भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति का संकल्प दोहराया था।

चर्चा के दौरान अरावली मोशन्स से जुड़े मनोज कुमार ने कहा कि फिल्म का तकनीकी पक्ष बहुत मजबूत है तथा ग्राफिक्स के माध्यम से नेताजी के जीवन को आकर्षक तरीके से समझाया गया है। पवित्र तायल ने कहा कि फ़िल्म की कहानी कसी हुई है, जो नेताजी के जीवन के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करती है। वहीं तनिष्क तायल का कहना था कि कहानी एकतरफा है, जो गुमनामी बाबा की कहानी से दर्शकों का ध्यान हटाती है। चेतन चाहर ने कहानी को आकर्षक बताया।

चर्चा के अंत में अविष्कार अकादमी के संचालक रामनिवास सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *