स्वयंसेवकों ने किया नियुद्ध, दण्ड, योग के साथ संघ घोष की विविध रचनाओं का प्रदर्शन

स्वयंसेवकों ने किया नियुद्ध, दण्ड, योग के साथ संघ घोष की विविध रचनाओं का प्रदर्शन

स्वयंसेवकों ने किया नियुद्ध, दण्ड, योग के साथ संघ घोष की विविध रचनाओं का प्रदर्शनस्वयंसेवकों ने किया नियुद्ध, दण्ड, योग के साथ संघ घोष की विविध रचनाओं का प्रदर्शन

भीण्डर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भीण्डर नगर में पराक्रम गुणवत्ता पथ संचलन का आयोजन किया गया। संचलन राणा प्रताप बस स्टैंड से निश्चित समय पर प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ भैरव उ.मा. विद्यालय पहुंचा, जहां स्वयंसेवकों ने नियुद्ध, दण्ड, योग के साथ संघ घोष की विविध रचनाओं का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता चित्तौड़ प्रान्त प्रचारक विजयानंद ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि अभ्यास से ही हमारे व्यक्तित्व में निखार आता है। भगवान राम, कृष्ण सहित मेजर ध्यानचंद जैसे कर्मवीर महान व्यक्तित्व हमारे आदर्श हैं। यही गौरवशाली अतीत हमारी अस्मिता है। आज देश में कई समस्याएं हैं, सभी का समाधान संगठन ही है। हिन्दू संगठन ही राष्ट्र को शक्तिशाली बनाता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत नारायण सिंह थे। जिला संघचालक भारत सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचलन का सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भव्य स्वागत किया। सामाजिक समरसता के साथ अनुशासित स्वयंसेवकों ने पैकेट व्ववस्था से भोजन किया।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *