राम मंदिर निर्माण के लिए सक्रिय होगा संत समाज

राम मंदिर निर्माण के लिए सक्रिय होगा संत समाज

राम मंदिर निर्माण के लिए सक्रिय होगा संत समाज

  • श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ न्यास कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी जयपुर पंहुचे
  • विहिप मार्गदर्शक मंडल में शामिल संतों से मिले गिरी
  • राम मंदिर निर्माण सहयोग में जनभागीदार बढ़ाएंगे संत

जयपुर 23 दिसम्बर। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए संत समाज सक्रिय होगा। विश्व हिंदू परिषद की ओर से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत समाज के विभिन्न वर्गों को मंदिर निर्माण से जोड़ा जाएगा। संतों की भूमिका को लेकर विहिप के प्रांत मार्गदर्शक मंडल की जयपुर में बैठक हुई।

जयपुर में हरमाड़ा स्थित रविनाथ कुंज आश्रम में संत समाज की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 20 से ज्यादा प्रमुख संतों के साथ संघ के प्रचारक और विहिप के पदाधिकारी मौजूद थे। जयपुर प्रवास पर पहुंचे श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास कोषाध्यक्ष गोविन्ददेव गिरी ने विहिप मार्गदर्शक मंडल की बैठक में संतों से मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की। गोविंददेव गिरी महाराज ने कहा कि नाथ सम्प्रदाय का अयोध्या से सदैव नाता रहा है। देश में नाथ सम्प्रदाय के संत सदैव धर्म के रक्षार्थ खड़े रहे हैं। रविनाथ कुंज आश्रम में अभियान की शुरुआत का बहुत बड़ा महत्व है। संतों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है। संतों के आग्रह पर आम व्यक्ति राममंदिर निर्माण के इस पावन अभियान में जुड़ सकता है। संत ही लोगों में रामत्व के भाव जागृत कर सकते हैं।

सम्मेलन में ये प्रमुख संत-गणमान्य लोग थे मौजूद
विहिप मार्गदर्शक मंडल की बैठक में रेवासा पीठाधीश्वर संत राघवाचार्य, केशवनाथ महाराज मुकुंद गढ़, शीतलदास महाराज, महामंडलेश्वर ओंकारदास श्रीमाधोपुर, शशिशंकर दास महाराज ढेहर के बालाजी, श्याम दास महाराज खाटू श्याम, हनुमानदास ही महाराज गंगाबाई की बगीची गंगापुर सिटी, साध्वी योगश्री शंकम्भरी उदयपुर वाटी, सीतारामदास महाराज तिजारा, राजेश्वरानंदजी मानसवरोवर और
बाल ब्यास महाराज बोराज सहित प्रमख पीठ-आश्रमों के संत मौजूद थे। इसी तरह विहिप अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख अजय कुमार, केंद्रीय सहमंत्री बजरंग बागड़ा, नरपत सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम, प्रांत प्रचारक शैलेंद्र कुमार, विहिप के प्रांत अध्यक्ष प्यारेलाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *