महिलाओं के लिए स्वरोजगार को लेकर हुई कार्यशाला

महिलाओं के लिए स्वरोजगार को लेकर हुई कार्यशाला

महिलाओं के लिए स्वरोजगार को लेकर हुई कार्यशाला

सादड़ी, 13 दिसम्बर। सेवा भारती महिला मंडल के तत्वावधान में महिलाओं के लिए स्वरोजगार को लेकर आज सादड़ी (पाली) में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई तथा उसका प्रात्यक्षिक प्रदर्शन किया गया।

कार्यशाला का आरम्भ भारत माता के पूजन से हुआ। उद्यमी नारायण कंसारा ने महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी तथा कम लागत में स्वदेशी व पर्यावरण हितैषी वस्तुओं के निर्माण, विपणन व बिक्री की जानकारी दी। इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत अभियान के बारे में भी बताया गया। कार्यशाला में पूजा, डिंपल, जान्हवी, गुड़िया, रूपल ने भी अपने अनुभव साझा किए। सेवा भारती महिला मंडल की सह संयोजिका भारती के नेतृत्व में महिलाओं ने कार्यशाला की व्यवस्था संभाली। कार्यशाला के प्रति सभी महिला संभागियों में उत्साह देखा गया।

उल्लेखनीय है कि सेवा भारती समिति का सेवा भारती महिला मंडल शिक्षा, संस्कार, स्वावलंबन, समरसता से जुड़े सेवा कार्य करता है।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *