राम मंदिर पुनर्निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान का शुभारम्भ

राम मंदिर पुर्ननिर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान का शुभारम्भ

राम मंदिर पुर्ननिर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान का शुभारम्भ

  • महानगर में 5-5 कार्यकर्ताओं की 50 टोलियां, 30 जनवरी तक विशेष जनसंपर्क अभियान
  • राज्यपाल कलराज मिश्र ने 1 लाख 1 हजार का दिया सहयोग

जयपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान का शुक्रवार से विधिवत शुभारंभ हुआ। अभियान के पहले दिन राज्य के प्रथम नागरिक राज्यपाल कलराज मिश्र ने अभियान के कार्यकर्ताओं को मंदिर निर्माण की शुभकामनाओं के साथ 1 लाख 1 हजार रुपए की राशि का चेक भेंट किया। ये कार्यकर्ता महानगर के 7 लाख परिवारों में जाकर 35 लाख व्यक्तियों से संपर्क करेंगे। इसके लिए श्रीराम मंदिर निधि सर्मपण अभियान समिति जयपुर ने 30 जनवरी तक चलने वाले प्रथम चरण में जो कि विशेष निधि संग्रह अभियान है – के लिए 5 -5 सदस्यों की 50 टोलियां तथा 31 जनवरी से 15 फरवरी तक रहने वाले दूसरे चरण के लिए 10-10 कार्यकर्ताओं की 3000 टोलियां बनाई गई हैं। ये रामभक्त टोलियां घर-घर जाकर परिवारों से  संपर्क कर मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह करेंगी।

महानगर के चारो भागों, सांगानेर एवं आमेर में अलग से समितियॉं
जयपुर महानगर को गालव, मालवीय, मानसरोवर, विद्याधर व सांगानेर और आमेर को अलग जिला मानते हुए संगठन की रचना बनाई गई है। जिससे महानगर में प्रत्येक रामभक्त परिवार से संपर्क हो सकेगा।

राजभवन से अभियान की शुरुआत

राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र ने संघ के राजस्थान क्षेत्र संघचालक डाॅ. रमेश अग्रवाल व विहिप केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य दिनेश चन्द्र, एकल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग बागड़ा व विहिप के क्षेत्रीय मंत्री सुरेश उपाध्याय को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के नाम 1 लाख 1 हजार रुपए की राशि का चेक भेंट किया।

10 से 1000 रुपए सहयोग करने वालों को कूपन
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को सहयोग करने के लिए विहिप की अगुवाई में चलाए जा रहे निधि संग्रह अभियान में 10 से 1000 रुपए की राशि का सहयोग करने वालों को कूपन दिए जाएंगे। इससे अधिक राशि देने वालों को 80 जी की छूट वाली न्यास की ओर से जारी रसीद दी जाएगी।

भक्तों ने जताया उत्साह
व्यापारी व समाजसेवी एसके पोद्दार ने परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह करने आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डाॅ. शैलेन्द्र, विहिप के प्रांत संगठन मंत्री राजाराम को 1 करोड़ 1 लाख रुपए राशि का चेक भेंट किया। उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है जो 492 सालों के लंबे संघर्ष के स्वप्न को अपनी आंखों से साकार होते देख रही है। यह मंदिर मात्र मंदिर नहीं बल्कि हमारी सनातन संस्कृति के पुर्नजागरण का केन्द्र बनेगा।

सब कुछ राम ही का है 
ज्योति कुमार माहेश्वरी ने 21 लाख का चेक भेंट कर कहा कि हम देने वाले कोई भी नहीं हैं, सभी कुछ श्रीराम का है, हमें प्रसन्नता है कि मंदिर निर्माण में हमें भी सहयोग करने का अवसर मिला है। रामसेतु निर्माण में गिलहरी के योगदान की  भांति ही हम भी मंदिर निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं।

बच्चों ने सुनाई राम पर कविता

रामभक्तों में श्रद्धा और उत्साह ही है, जिस कारण वे निधि संग्रहण के लिए आने वाले कार्यकर्ताओं का घर के द्वार पर तिलक व मोली बांधकर स्वागत कर रहे हैं। जवाहरात व्यवसायी बजरंग बाहेती ने जब 11 लाख रुपए की राशि का चेक भेंट किया तो पोते व पोती ने श्रीराम चरित्र को अपने शब्दों में कविता में अभिव्यक्त किया। व्यवसायी संजय साबू ने 5 लाख 1 हजार रुपए का चेक भेंट किया।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *