रामलीलाओं का हो रहा सीधा प्रसारण

रामलीलाओं का हो रहा सीधा प्रसारण

रामलीलाओं का हो रहा सीधा प्रसारण

राम भारत का आत्मतत्व हैं। अनादि काल से भगवान राम भारत और पूरे विश्व को अपने चरित्र, साहस, राज्य-प्रशासन और प्रजा वत्सल शासक, भक्त वत्सल के रूप में प्रभावित करते रहे हैं। उनकी प्रजा वत्सलता के प्रमाण अभी तक वियतनाम, इंडोनेशिया से लेकर आयरलैंड और अमरीका तक में पाए जाते हैं। गोस्वामी तुलसीदास ने काशी और उसके आस-पास के गांव में रामलीला की अलख जगाई थी जो आज विश्वभर में अलग अलग रूपों में प्रचलित है।

कोरोना कालखंड में दूरदर्शन पर रामायण के पुनः प्रसारण से नई पीढ़ी को भगवान राम के जीवन चरित्र के दर्शन हुए। इस कार्यक्रम की लोकप्रियता ने नए रिकॉर्ड बनाए थे। इन दिनों अयोध्या पूरी तरह राममय है। अयोध्‍या में आयोजित हो रही रामलीला का प्रसारण डीडी नेशनल पर प्रतिदिन सायंकाल 7 से रात्रि 10 बजे तक किया जा रहा है। यह आयोजन 25 अक्‍टूबर तक चलेगा। अन्य चैनल भी रामलीला के प्रसारण के लिए आगे आ रहे हैं। इनमें राजस्थान का प्रमुख न्यूज चैनल ए-1 टीवी भी है। इस चैनल पर 21 अक्टूबर बुधवार से प्रतिदिन शाम 6 बजे, रात 10 बजे और सुबह 7 बजे रामलीलाओं का प्रसारण किया जा रहा है।

ऐसे समय में जब लोग प्रत्यक्ष रूप से रामलीलाओं का आनंद नहीं ले पा रहे हैं, विभिन्न चैनल रामलीलाओं का प्रसारण कर भारत के रामतत्व को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *