राष्ट्र सेविका समिति का प्रबोध वर्ग प्रारंभ

राष्ट्र सेविका समिति का प्रबोध वर्ग प्रारंभ

राष्ट्र सेविका समिति का प्रबोध वर्ग प्रारंभराष्ट्र सेविका समिति का प्रबोध वर्ग प्रारंभ

जोधपुर। राष्ट्र सेविका समिति की ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शृंखला में प्रवेश वर्ग कर चुकी सेविकाओं में से चयनित सेविकाओं का प्रबोध वर्ग (द्वितीय वर्ष) यज्ञ के साथ कमला नेहरू नगर स्थित श्रुतम् परिसर में प्रारंभ हुआ।

क्षेत्र स्तर के इस 15 दिवसीय प्रबोध वर्ग में जयपुर, चित्तौड़ व जोधपुर प्रांत की चयनित 29 शिक्षार्थी सेविकाएं भाग ले रही हैं। वर्ग में सेविकाओं को प्रशिक्षण देने व प्रबंधन के लिए 12 शिक्षक व प्रबंधिका सेविकाएं हैं। इस प्रकार वर्ग की कुल संख्या 41 है।

उद्घाटन सत्र में क्षेत्र कार्यवाहिका प्रमिला शर्मा का समिति कार्य की पृष्ठभूमि विषय पर उद्बोधन रहा। उन्होंने समिति कार्य के बढ़ते चरण व कार्य विस्तार की आवश्यकता तथा उसमें प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

उद्घाटन सत्र में अध्यक्ष के रूप में ललिता संचेती, साध्वी पूनम भारती मुख्य अतिथि रूप में मंच पर उपस्थित रहीं।

प्रबोध वर्ग में भाग ले रही क्षेत्र के तीनों प्रांतों की गृहणी, तरूणी, विद्यार्थी सेविकाएं 15 दिनों तक शारीरिक, बौद्धिक प्रशिक्षण के साथ-साथ विभिन्न राष्ट्रीय, सामाजिक सांगठनिक वैचारिक विषयों पर समूह चर्चा, उद्बोधन पर संवाद विमर्श तथा व्यक्तित्व व सामाजिक विकास की गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी।

15 दिन के प्रबोध प्रशिक्षण वर्ग में वर्गाधिकारी रूप में धन्नपूर्णा गहलोत तथा वर्ग कार्यवाहिका रूप में मंजू रेगर पूरे समय उपस्थित रहेंगी।

राष्ट्र सेविका समिति का प्रबोध वर्ग प्रारंभ

राष्ट्र सेविका समिति का प्रबोध वर्ग प्रारंभ

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *