विद्या भारती ने अपने पूर्व छात्र गौरव बुडानिया का सिविल सेवा में चयन होने पर किया सम्मान

विद्या भारती ने अपने पूर्व छात्र गौरव बुडानिया का सिविल सेवा में चयन होने पर किया सम्मान

विद्या भारती ने अपने पूर्व छात्र गौरव बुडानिया का सिविल सेवा में चयन होने पर किया सम्मानसिविल सेवा में चयनित विद्या भारती के पूर्व छात्र गौरव बुडानिया

चूरू। चूरू के रतनगढ़ रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर में गुरुवार को सिविल सेवा में चयनित विद्यालय के पूर्व छात्र गौरव बुडानिया को माल्यार्पण, प्रशस्ति पत्र तथा दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य किशनलाल सैनी ने गौरव की प्रारंभिक शिक्षा, उनकी उपलब्धियों तथा प्रभावी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। गौरव ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि विद्या मंदिर में स्वयं पर तथा अपने कार्य पर विश्वास करना सिखाया जाता है एवं राष्ट्र के प्रति निष्ठा तथा प्रेम की शिक्षा दी जाती है। उन्होंने रेल के इंजन का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकाग्रचित्त होकर परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के सभी गुरुजनों को तथा अपने स्वर्गीय ताऊजी को दिया।

विद्या भारती ने अपने पूर्व छात्र गौरव बुडानिया का सिविल सेवा में चयन होने पर किया सम्मान

इस अवसर पर विद्या भारती के प्रांतीय मंत्री शैलेंद्र शर्मा, प्रांतीय सचिव अशोक पारीक, जिला व्यवस्थापक ओम प्रकाश गोस्वामी, जिला अध्यक्ष मदनलाल प्रजापत, सह जिला व्यवस्थापक राजवीर सिंह, प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अर्जुनलाल प्रजापत, राम गोपाल शर्मा, जिला सचिव लक्ष्मण सिंह राठौड़, विक्रम नाथावत, संस्कार केंद्र प्रमुख ओमप्रकाश मील, गौरव के पिताजी रामप्रताप बुडानिया, भाई रविंद्र बुडानिया, बहिन कविता बुडानिया और विद्यालय स्टाफ उपस्थित था।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *