वीर सपूतों व क्रांतिकारियों का स्मरण करते रहना सच्ची देशभक्ति

वीर सपूतों व क्रांतिकारियों का स्मरण करते रहना सच्ची देशभक्ति

वीर सपूतों व क्रांतिकारियों का स्मरण करते रहना सच्ची देशभक्तिवीर सपूतों व क्रांतिकारियों का स्मरण करते रहना सच्ची देशभक्ति

अजमेर। वीर सपूतों व क्रांतिकारियों का सदैव स्मरण करते रहना ही सच्ची देशभक्ति है। वीर बलिदानी हेमू कालाणी स्वतंत्रता आंदोलन में मात्र 19 वर्ष की आयु में हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए थे। हमें स्वाधीन देश में सांस लेने का सौभाग्य मिला। ऐसे सपूत को श्रद्धा सुमन अर्पित करना व उनकी देशभक्ति की भावना से प्रेरणा लेना हमारा कर्तव्य है। भारतीय सिन्धु सभा, राजस्थान की ओर से वीर सपूत हेमू कालाणी जन्म शताब्दी पर राज्य भर में निकलने वाली जनजागरण रथ यात्रा के अजमेर आगमन पर ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम अजयनगर में महंत स्वरूपदास उदासीन जी ने संबोधित किया।

हेमू कालाणी यात्रा अजमेर पहुंची

रैली संयोजक नरेन्द्र सोनी ने बताया कि रथयात्रा के अजमेर प्रवेश करने पर महंत स्वरूपदास जी उदासीन, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम अजयनगर, महंत अर्जुनराम श्रीराम विश्वधाम, स्वामी आत्मदास निर्मलधाम, सांई राजूराम जी प्रेम प्रकाश आश्रम, सांई सोनू उदासीन, भाई फतनदास जतोई दरबार, दादा नारायणदास प्रेम प्रकाश आश्रम, सभा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी (जयपुर) राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, प्रदेश प्रभारी मुकेश लखवाणी गांधीधाम गुजरात, प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी, प्रदेश सह-संयोजक विष्णुदेव सामताणी, मूलचंद बसंताणी साहित अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए। इनके साथ मातृशक्ति, युवा व समाजबन्धु दो पहिया व चार पहिया वाहन रैली के रूप में चले। रैली में हेमू कालाणी का जीवन परिचय फोल्डर, रंगीन स्टीकर, टोपी, दुपटटा व महामण्डलेश्वर हंसराम साहिब की प्रेरणा से सिन्धु चिन्ह के रंगीन स्टीकर व ध्वज का वितरण किया गया। रैली में एक झांकी हेमू कालाणी व भारत माता की भी साथ चल रही थी।

सभा में प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने कहा कि 23 मार्च 2022 को सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक अजमेर से जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ किया गया था। इस क्रम में यह जन जागरण रथयात्रा का आयोजन महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन, प्रेम प्रकाश मण्डाचार्य स्वामी भगत प्रकाश व संत महात्माओं के आर्शीवाद से हो रहा है।

31 मार्च 2023 को भोपाल में होगा राष्ट्रीय कार्यक्रम

राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी व प्रदेश प्रभारी मुकेश लखवाणी ने कहा कि हेमू कालाणी जन्मशताब्दी के अवसर पर देश भर में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। वर्ष के समापन अवसर पर 31 मार्च, 2023 को भोपाल में राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के साथ संत महात्मा व अनेक पदाधिकारी सम्बोधित करेंगे। प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी ने कहा कि रथयात्रा राज्यभर में 17 जनवरी 2023 तक चलेगी। 28 जिलों में 5000 किलोमीटर से अधिक मार्ग तय करेगी। जिसमें सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है।

सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कवंल प्रकाश किशनानी ने कहा कि अजमेर के लिये यह सौभाग्य का विषय है कि राष्ट्र रक्षा में बलिदान सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन का स्मारक अजमेर में स्थित है और स्मारक पर ही 1857 की क्रांति से लेकर 1947 में स्वतंत्रता मिलने तक सिन्ध के बलिदान हुये महापुरुषों में से तीन महापुरुषों की प्रतिमा हेमू कालाणी, राणा रतन सिंह व रूपलो कोल्ही एक साथ स्मारक पर स्थापित हो गई हैं। कार्यक्रम का संचालन महेश टेकचंदाणी व स्वागत भाषण रथ संयोजक नरेन्द्र सोनी ने दिया।

व्यापारिक व सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत

रथयात्रा मार्ग में अलग अलग व्यापारिक संगठनों के साथ साथ सामाजिक संगठनों ने स्वागत द्वार लगाकर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। जिसमें विश्व हिन्दू परिषद, अधिवक्ता परिषद, सिन्धी समाज महासमिति, सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत, सिन्धी युवा संगठन, संत कंवरराम मण्डल, सिन्धु समिति, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशाील, इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर, आदर्श सिन्धी पंचायत आदर्श नगर, सिन्धु ज्योति सेवा समिति, सिन्धी विकास समिति चंदवरदायी नगर सिन्धु सोसाइटी मदार, झूलेलाल मन्दिर प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग, सिन्धी सोशल वेल्फेयर सोसाइटी मदार, नवयुवक सेवा मण्डल आशा गंज, पूज्य सिन्धी पंचायत धोला भाटा, सिन्धी लेडीज क्लब, जय झूलेलाल सेवा समिति, बीके कौल नगर रेलवे सिन्धु श्री अमरापुर सेवा घर स्वर्णकार समाज, सुधार सभा,  पूज्य सिन्धी पंचायत, शास्त्री नगर, सिन्धी बोली विकास समिति, व्यापारिक संगठन रामगंज, आहता मोहल्ला खारी खुई व्यापारिक संघ, हरीसुन्दर स्वामी सर्वानन्द, मेडीटेटिव स्कूल, अजयनगर, संत कंवरराम विद्यालय सहित अनेक संगठन सम्मिलित थे।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *