शिक्षा द्वारा भारत को सर्वांग सुंदर व आत्मनिर्भर बनाना हमारा ध्येय – अवनीश भटनागर

शिक्षा द्वारा भारत को सर्वांग सुंदर व आत्मनिर्भर बनाना हमारा ध्येय - अवनीश भटनागर

शिक्षा द्वारा भारत को सर्वांग सुंदर व आत्मनिर्भर बनाना हमारा ध्येय - अवनीश भटनागरशिक्षा द्वारा भारत को सर्वांग सुंदर व आत्मनिर्भर बनाना हमारा ध्येय – अवनीश भटनागर

जयपुर 1 मई। आज के युग में विचार को जन जन तक पहुंचाने के लिए तकनीक और मीडिया का बड़ा महत्व है। विद्या भारती सर्व सुलभ तरीके से देश के कोने कोने में सबके लिए शिक्षा पहुंचाने हेतु कटिबद्ध है। शिक्षा के माध्यम से भारत को सर्वांग सुंदर व आत्मनिर्भर बनाना हमारा ध्येय है। इसके लिए हम सभी को संकल्पित होना होगा। ये विचार विद्या भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अवनीश भटनागर ने विद्या भारती के प्रचार प्रमुखों की अखिल भारतीय बैठक में व्यक्त किए।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुधाकर रेड्डी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति व स्वराज के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राजस्थान क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवप्रसाद ने कहा की भारत केंद्रित शिक्षा और शिक्षा के साथ चरित्र व संस्कार देना ही विद्या भारती का संकल्प है।

कार्यक्रम में क्षेत्रानुसार कार्य योजना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। बैठक में प्रचार विभाग के अखिल भारतीय टोली के सदस्य रवि कुमार, राजस्थान क्षेत्र के अध्यक्ष भरत राम, क्षेत्रीय सहसंगठन मंत्री गोविंद कुमार, क्षेत्रीय सहमंत्री प्रेमसिंह शेखावत, क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख नवीन कुमार झा सहित सभी राज्यों से कुल 80 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *