संघ सम्पूर्ण समाज का संगठन: निम्बाराम

संघ सम्पूर्ण समाज का संगठन: निम्बाराम

संघ सम्पूर्ण समाज का संगठन: निम्बारामसंघ सम्पूर्ण समाज का संगठन: निम्बाराम

जयपुर, 24 मार्च। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि संघ सम्पूर्ण समाज का संगठन है। सेवा कार्य ही संघ की पहचान है। जब भी समाज में किसी भी कारणवश सेवा की आवश्यकता होती है, स्वयंसेवक समाज के साथ मिलकर सेवा कार्य में जुट जाते हैं। कोरोना की विभीषिका के दौरान संघ के स्वयंसेवकों ने सेवा क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित किए। संघ की कार्य पद्धति ऐसी है कि स्वयंसेवक स्वतः ही सेवाभाव सीख जाते हैं। निम्बाराम ने पत्रकार-पाथेय कण होली मिलन समारोह में ये विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश लोकतंत्र और संविधान के अनुसार चलता है। वैचारिक मत भिन्नतायें हो सकती हैं, किन्तु समाज में स्नेह रहना चाहिए, द्वेष नहीं। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक समाज में समरसता बने इसके लिए कार्य करते हैं। निम्बाराम ने अपने उद्बोधन में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में पारित प्रस्ताव की भी जानकारी दी।

इस अवसर पर पाथेय कण के संपादक रामस्वरूप अग्रवाल ने पाथेय कण पत्रिका की प्रसार संख्या एवं वैचारिकी पर प्रकाश डाला। मालवीय नगर स्थित पाथेय भवन में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम का प्रारम्भ भारतमाता एवं सामाजिक समरसता के संवाहक महापुरुषों के चित्रों के समक्ष पुष्प अर्पित करके किया गया। तत्पश्‍चात विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं। कार्यक्रम के दौरान अनेक पत्रकारों ने भी गीत, कविता एवं अन्य साहित्यिक प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम में पाथेय कण संस्थान के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनेक प्रचारक, पदाधिकारी एवं विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल्स से जुड़े पत्रकार भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

संघ सम्पूर्ण समाज का संगठन: निम्बाराम

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *