14 नवंबर को संत शिरोमणि नामदेव महाराज का 751वां जयंती समारोह

14 नवंबर को संत शिरोमणि नामदेव महाराज का 751वां जयंती समारोह

14 नवंबर को संत शिरोमणि नामदेव महाराज का 751वां जयंती समारोह

अखिल भारतीय श्री नामदेव छीपा महासभा समिति द्वारा आगामी 14 नवंबर 2021, रविवार, कार्तिक शुक्ल एकादशी को संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 751 वीं जयंती का ज़ूम प्लेटफार्म पर दोपहर 1:00 से 3.00 बजे तक ऑनलाइन समारोह आयोजित किया जाएगा।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.मोहन लाल छीपा ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती दर्शना विक्रम जरदोश, माननीय कपड़ा एवं रेल राज्य मंत्री भारत सरकार होंगी। संत नामदेव के जीवन दर्शन पर प्रवचन बोध मार्ग फाउंडेशन, मुंबई के संस्थापक रिवेश वदे (विभु श्री) का होगा। विभु श्री के सानिध्य में हजारों लोग बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ आध्यात्मिक राह पर अग्रसर हो रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पुणे विश्वविद्यालय के नामदेव शोधपीठ के संस्थापक निदेशक प्रो. अशोक कामत होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ज्ञानेश्वर मुले पूर्व विदेश सचिव व  सदस्य, मानव अधिकार आयोग, भारत सरकार होंगे।

समिति के सचिव घनश्याम वर्मा ने बताया की जिन शोधार्थियों ने संत शिरोमणि नामदेव महाराज के दर्शन पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है, का भी सम्मान किया जायेगा।

प्रो. छीपा ने बताया कि संत शिरोमणि नामदेव महाराज ने ना केवल मानव समाज को सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाया बल्कि गृहस्थ जीवन के साथ साक्षात् भगवान विट्ठल से नाम संकीर्तन के माध्यम से प्रत्यक्ष साक्षात्कार करने के कई उदाहरण प्रस्तुत किये। व्यक्ति, परिवार एवं समाज के उत्कर्ष हेतु नामदेव महाराज ने जीवन के गहरे सूत्र दिए हैं, जिन्हें समझना एवं स्मरण करना हम सब के लिए आवश्यक है। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।

ऑनलाइन जुड़ने के लिए जूम लिंक https://zoom.us/j/93922141634 है।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *