संविधान दिवस पर आयोजित होंगे अनेक कार्यक्रम

संविधान दिवस पर आयोजित होंगे अनेक कार्यक्रम

संविधान दिवस पर आयोजित होंगे अनेक कार्यक्रमसंविधान दिवस पर आयोजित होंगे अनेक कार्यक्रम

जयपुर 25 नवंबर। शनिवार को संविधान दिवस है। इस अवसर पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। विश्व संवाद केन्द्र द्वारा कल प्रातः 10:30 बजे एक संगोष्ठी का आयोजन होगा। केन्द्र के सचिव डॉ. ईश्वर बैरागी ने बताया कि पाथेय भवन मालवीय नगर में आयोजित होने वाली इस संगोष्ठी का विषय संविधान की आत्मा में भारतीयता रहेगा। हमारा संविधान : भाव एवं रेखांकन पुस्तक के लेखक लक्ष्मीनारायण भाला इसे संबोधित करेंगे। इसी स्थान पर संविधान संबधी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

अधिवक्ता परिषद की राजस्थान उच्च न्यायालय इकाई द्वारा मानसरोवर के मॉडर्न स्कूल सभागार में संविधान दिवस समारोह का आयोजन रखा गया है। इस समारोह में न्यायाधीश संदीप मेहता और न्यायाधीश अशोक गौड़ सहभाग करेंगे। समारोह का आयोजन प्रातः 10:30 बजे होगा।

दोपहर 1.30 बजे एक निजी कोचिंग संस्थान में लॉ के विद्यार्थियों के साथ संविधान पर वार्ता का आयोजन किया जाएगा।

सायं 4:00 बजे विचार समूह मनसंचार द्वारा संविधान दिवस पर प्रतियोगिता और वार्ता का आयोजन रखा गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन शहर के मानसरोवर क्षेत्र में होगा।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *