देश में सिन्धी विश्वविद्यालय की स्थापना शीघ्र हो- तीर्थाणी

देश में सिन्धी विश्वविद्यालय की स्थापना शीघ्र हो- तीर्थाणी
देश में सिन्धी विश्वविद्यालय की स्थापना शीघ्र हो- तीर्थाणी
9 अगस्त। भारतीय सिन्धु सभा ने भारत सरकार से सिन्धी भाषा, साहित्य, सभ्यता व संस्कृति को जोड़ने के लिये सिन्धी विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की है। राज्य स्तरीय सिन्धु महाकुम्भ 17 जून 2018 को पारित प्रस्ताव को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय को भिजवाया गया था। लेह लद्दाख में सिन्धु केन्द्रीय विश्वविद्यालय की प्रस्ताव का भी स्वागत किया गया। ऐसा निर्णय प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में लिया गया।
राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि सभा की ओर से माननीय प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री भारत सरकार से मांग की गई है कि संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता प्राप्त सिन्धी भाषा के विश्वविद्यालय स्थापना की शीघ्र घोषणा कर क्रियान्विति की जाये, जिससे युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकें। विश्वविद्यालय की स्थापना मध्य भारत में होने से समाज का अधिक जुड़ाव होगा।
प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी ने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से लेह लद्दाख में सिन्धु केन्द्रीय विश्वविद्यालय के प्रस्ताव का भी स्वागत किया गया है चूंकि सिन्धु नदी के उद्गम स्थल पर सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा का निरन्तर आयोजन किया जाता है। लेह की संस्कृति से पूरे देश व दुनिया का जुड़ाव हुआ है।
सिन्ध पाकिस्तान में धार्मिक स्थलों की तोड़फोड़ की निंदा 
सभा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने सिन्ध पाकिस्तान में धार्मिक स्थलों में हो रही तोड़फोड़ की कड़े शब्दों में निंदा की व ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाए जाने तथा तोड़फोड़ करने वालों को तुरन्त गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की।
बैठक में सुरेश कटारिया, संगठन मंत्री डॉ. कैलाश शिवलाणी, भाषा व साहित्य मंत्री डॉ. प्रदीप गेहाणी, श्रीमती वंदना वजीराणी (चित्तौडगढ़) आदि ने भी विचार प्रकट किये।
Print Friendly, PDF & Email
Share on

1 thought on “देश में सिन्धी विश्वविद्यालय की स्थापना शीघ्र हो- तीर्थाणी

  1. SINDHI.SADA.GAD.EHA.KOSHISH.PURE.JOSH.SA.SABEI.SINDHI.KAN.TAMAM.SUHRI.GALL.AHE.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *