सेवा भारती समिति राजस्थान की कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न, कैलाश शर्मा फिर चुने गए अध्यक्ष

सेवा भारती समिति राजस्थान की कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न, कैलाश शर्मा फिर चुने गए अध्यक्ष

सेवा भारती समिति राजस्थान की कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न, कैलाश शर्मा फिर चुने गए अध्यक्ष

जयपुर, 2 मार्च। सेवा भारती समिति राजस्थान की साधारण सभा की बैठक रविवार को क्षेत्रीय कार्यालय सेवा सदन जयपुर में  आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। चुनाव अधिकारी रामस्वरूप जोशी की उपस्थिति में सम्पन्न हुए चुनावों में कैलाश चंद्र शर्मा को अध्यक्ष, राधेश्याम शर्मा को मंत्री तथा रामबाबू गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद हेतु चुना गया।

चुनावी प्रक्रिया के दौरान अखिल भारतीय अधिकारी दुर्गादास, क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिव लहरी तथा क्षेत्रीय संगठन मंत्री मूलचंद सोनी समेत राजस्थान क्षेत्र के तीनों प्रांतों के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

क्षेत्रीय (राजस्थान) प्रचार सह मंत्री प्रताप सिंह राजावत ने बताया कि साधारण सभा में निम्न पदेन अधिकारियों को कार्यभार सौंपा गया :

कैलाश चंद्र शर्मा अध्यक्ष, सुरेश चंद बंसल उपाध्यक्ष, श्रीमती राकेश कालरा उपाध्यक्ष, राम कुमार बंसल उपाध्यक्ष, राधेश्याम शर्मा मंत्री, महेंद्र भारती सह मंत्री, राम बाबू गुप्ता सीए कोषाध्यक्ष, मूलचंद सोनी संगठन मंत्री, शिव लहरी  सेवा प्रमुख, गोविंद कुमार सह संस्कार एवं प्रशिक्षण प्रमुख,  उदय सिंह कुंतल प्रचार मंत्री, प्रताप सिंह राजावत प्रचार सह मंत्री, अनिल शुक्ला महिला मंडल प्रमुख, बालमुकुंद त्रिवेदी नव सेवा सरोज प्रभारी, धर्म चंद जैन कार्यालय सचिव,  संजय भट्टे वाले सदस्य, गिरधारी लाल शर्मा सदस्य, ओम प्रकाश वर्मा सदस्य, द्वारका प्रसाद सदस्य, बिहारी लाल जांगिड़ सदस्य, प्रवीण कुमार जैन सदस्य, स्वरूप दान  सदस्य, धीरेंद्र साल्किया सदस्य, मोहनलाल खंडेलवाल सदस्य, यशवंत पालीवाल सदस्य

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *