संघ के स्वयंसेवकों ने वाल्मीकि कन्या का भात भर दिया सामाजिक समरसता का संदेश

संघ के स्वयंसेवकों ने वाल्मीकि कन्या का भात भर दिया सामाजिक समरसता का संदेश

संघ के स्वयंसेवकों ने वाल्मीकि कन्या का भात भर दिया सामाजिक समरसता का संदेशसंघ के स्वयंसेवकों ने वाल्मीकि कन्या का भात भर दिया सामाजिक समरसता का संदेश

बारां। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा विभाग के स्वयंसेवकों ने गुरुवार को वाल्मीकि समाज की कन्या के भात (मायरा) की रस्म उत्साह पूर्वक संपन्न की। संघ के जिला सेवा प्रमुख नरेंद्र गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के हाउसिंग बोर्ड गोदियापुरा निवासी सुरेश नरवाल की सुपुत्री रचना नरवाल के विवाह में संघ के सेवा विभाग की ओर से पूरे परिवार को पहरावनी, मंगलसूत्र व 51 हजार रुपये नगद मायरे के रूप में दिए गए।

संघ के स्वयंसेवकों ने वाल्मीकि कन्या का भात भर दिया सामाजिक समरसता का संदेश

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉ. राधेश्याम गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। स्वयंसेवकों की इस प्रकार की पहल से समाज में सकारात्मक परिवर्तन भी हो रहा है। पिछले दिनों मुरली मनोहर जी के मंदिर के समीप स्थित वाल्मीकि सेवा बस्ती में विशन जेदिया के नव गृह प्रवेश पर स्वयंसेवकों के सहयोग से अखंड रामायण पाठ का कार्यक्रम भी इसी प्रकार संपन्न हुआ था। समय-समय पर सामाजिक आपदा, चाहे वह कोरोना महामारी हो या बाढ़/ भूकंप, इन सब में संघ के स्वयंसेवक अपनी अहम भूमिका निभाते हुए, संघ कुछ नहीं करेगा, स्वयंसेवक सब कुछ करेगा पंक्ति को चरितार्थ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा मानव को महान बनाती है। जाति भाषा क्षेत्र मत संप्रदाय ऊंच-नीच, धनी-निर्धन आदि के नाम पर बिखरे हुए समाज को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विगत 97 वर्षों से संपूर्ण देश में चल रहा है। समारोह में उपस्थित लोगों के साथ संघ के स्वयंसेवकों ने सह भोज किया।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *