हमें अपने विचार लोगों तक पहुंचाने हैं – डॉ. मनमोहन वैद्य

हमें अपने विचार लोगों तक पहुंचाने हैं - डॉ. मनमोहन वैद्य

हमें अपने विचार लोगों तक पहुंचाने हैं - डॉ. मनमोहन वैद्यहमें अपने विचार लोगों तक पहुंचाने हैं – डॉ. मनमोहन वैद्य

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। किसान समृद्ध हों, उनके बीच खुशहाली आये, इन्हीं विषयों को लेकर समाज में किसान संघ जा रहा है। उन्होंने शनिवार को एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेज में भारतीय किसान संघ के प्रचार विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला के शुभारम्भ के अवसर पर ये विचार व्यक्त किए।

सह सरकार्यवाह ने कहा कि हमें विचारों की स्पष्टता के साथ आगे बढ़ना है। हमें अपने विचार लोगों तक पहुंचाने हैं। गांव की स्थिति, किसान और उसकी स्थिति के बारे में बताना है। आज परिदृश्य है कि पढ़े लिखे लोग खेती से दूरी बनाए हुए हैं। खेती में पढ़े लिखे लोगों की भागीदारी बढ़ाने, आधुनिक खेती के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ ही अन्य विषयों पर कार्य करना है।

एक अन्य सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि भारत को लोग अलग-अलग देखते थे। संघ ने पहले दिन से भारत को एक माना है। हिंदुत्व और सनातन के कारण सम्पूर्ण भारत एक है। हम एक दूसरे में समानताओं को खोजते गए, मिलान करते गए और एक होते गए। इसी प्रकार किसान संघ शुरू से पूरी स्पष्टता से काम करता आ रहा है। देश में विमर्श स्थापित किया गया कि भारत कृषि प्रधान देश है। भारत कृषि के साथ ही उद्योग प्रधान भी रहा है। गांव में कृषि के साथ अन्य रोजगार भी थे।

भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने कहा कि हमें किसानों के मुद्दों को उठाना है। सोच समझकर उठाना है। बहुत से किसान संगठनों और लोगों को जनता हूँ जो किसानों के मुद्दे को त्वरित उठाते थे। आज वे गायब हैं। हमारे सारे आंदोलन अहिंसक होते हैं। ऐसा नहीं है कि आंदोलन नहीं करेंगे। हम किसानों के मुद्दों को उठाएंगे, लेकिन ध्यान रखेंगे कि ऐसी बात तो नहीं जा रही जो देश के लिए ठीक न हो। हमें तय करना होगा कि मुद्दा कोई भी उठाएं, लेकिन उसमें देश का हित और अहित का ध्यान रखें। हमारी यही रीति नीति है। देश भर में एक विमर्श स्थपित किया गया कि किसान कृषि छोड़ रहे हैं। ऐसा नहीं है। कोई छोड़ कर गया तो उसके स्थान पर कोई और खेती कर रहा है।

कार्यशाला में किसान संघ के प्रचार विभाग से जुड़े देश भर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित, किसान संघ के प्रान्त संगठन मंत्री रामचेला, संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचार प्रमुख नरेन्द्र सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *