नाबालिग अंतिमा शक्तावत को बनाया रिजवाना, किया निकाह फिर शौहर इमरान ने दी मौत

नाबालिग अंतिमा शक्तावत को बनाया रिजवाना, किया निकाह फिर शौहर इमरान ने दी मौत

नाबालिग अंतिमा शक्तावत को बनाया रिजवाना, किया निकाह फिर शौहर इमरान ने दी मौत

कोटा। अंतिमा शक्तावत का नाम भी परसों उन लड़कियों में शुमार हो गया जिन्होंने सपनीली दुनिया की ख्वाहिश में अपने सपनों के राजकुमार के लिए अपने परिवार और धर्म तक को पीछे छोड़ दिया, लेकिन बदले में उन्हें मिली मौत। अंतिमा शक्तावत की उसके शौहर इमरान ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

मामला राजस्थान के कोटा शहर का है। मृतका शौहर के अत्याचारों से तंग आकर पिछले दो माह से अपनी बहन के पास रह रही थी। बुधवार (18 अगस्त) को बहन की बेटी के साथ ई मित्र पर जा रही थी, तभी घात लगाकर बैठे इमरान ने बीच सड़क पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बीज बचाव में मृतका की भांजी को भी चोटें आई हैं।

कोटा पुलिस का कहना है कि मृतका रिजवाना उर्फ़ अंतिमा और आरोपी पति इमरान के बीच आपसी कलह चल रही थी। इसी के चलते पति इमरान ने उसकी हत्या की है। अंतिमा पति इमरान से तलाक लेना चाहती थी। दोनों ने 11 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनके तीन बच्चे हैं।

अंतिमा शक्तावत की बहन ने बताया कि अंतिमा ने जब इमरान से निकाह किया था, तब वह मात्र 15 साल की थी और इमरान 22 का। अंतिमा ने जिसे प्रेम समझा वह प्रेमजाल निकला। निकाह से पहले उसका कन्वर्जन किया गया, नाम रखा गया रिजवाना। यहॉं तक भी ठीक था, लेकिन उसके बाद उस पर जो अत्याचार हुए वे दिल दहलाने वाले हैं। 2 महीने पहले इमरान ने बल्ला उसके सिर पर मारा था, जिससे उसका सिर फूट गया और 17 टांके आए थे। वह आए दिन उस पर जलती बीड़ी, सिगरेट फेंकता था, उसके शरीर पर जलने के निशान थे। इतना बुरा मारता था कि उसके दांत तोड़ दिए। नाबालिग थी इसलिए उसके चंगुल में फंस गई। यह तो गई जब से दुखी है। हम क्या करें हमारी तो बहन है। हमने तो उसे गले लगा लिया था। इमरान उससे पैसों की मांग करता था, हम पैसा भी देते थे, खर्चा भी चलाते थे। और तो और इरफान ने गोवा में 1 लाख 20 हजार में उसका सौदा तक कर दिया था, लेकिन वह किसी तरह से बचकर वहॉं से भाग आई। लेकिन फिर, पति है मानकर उसके साथ रहने लगी। लेकिन इमरान नहीं सुधरा। मजबूरी में दो महीने पहले उसने इमरान का घर छोड़ दिया और हमारे साथ रहने लगी। लेकिन दरिंदे ने उसे यहॉं भी नहीं छोड़ा और उसकी हत्या कर दी। इन अत्याचारों में इमरान की मॉं भी उसका साथ देती थी।

आरोपी इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *