अखंड भारत पंचांग का विमोचन

अखंड भारत पंचांग का विमोचन

अखंड भारत पंचांग का विमोचन

जयपुर, 18 नवम्बर। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय भारत माता मंदिर में मंगलवार को अखंड भारत की थीम पर प्रकाशित कर पंचांग का विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य हस्तीमल ने किया। विहिप के जयपुर प्रांत संरक्षक दामोदरदास मोदी द्वारा प्रकाशित अखंड भारत पंचांग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक पूजनीय माधव सदाशिव गोलवलकर उपाख्य श्रीगुरूजी सहित विविध क्षेत्रों में राष्ट्रीयता और हिंदू विचार का प्रचार करने वाले संघ के प्रमुख प्रचारकों का जीवन व संघ द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख है। इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से राम जन्मभूमि आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने वाले अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर आयोजित विमोचन कार्यक्रम में सेवा भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मूलचंद सोनी, पाथेय कण के प्रबंध सम्पादक माणकचंद, विहिप के प्रांत संगठन मंत्री राजाराम समेत कार्यकताओं ने सिंघल को श्रद्धांजलि दी।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *