भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति के प्राण स्वरूप : विजय मुनि

भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति के प्राण स्वरूप : विजय मुनि

भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति के प्राण स्वरूप : विजय मुनि

अलवर। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण महाअभियान के अंतर्गत अलवर जिला समिति की ओर से 14 जनवरी से 27 फरवरी तक चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान का प्रथम चरण शुरू हो चुका है। इसके अंतर्गत रविवार को कंपनी बाग के समीप स्थित वंडर मॉल में अलवर जिला समिति की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में अभियान प्रमुख सतीश शर्मा ने बताया कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान 27 फरवरी तक जारी रहेगा। इसमें 30 जनवरी तक दी गई दान राशि का संग्रहण रसीद (पावती) के माध्यम से किया जाएगा। इस समयावधि में अधिक धनराशि का योगदान देने वालों से धन संग्रह होगा। वहीं दूसरे चरण में धनी लोगों के अलावा समाज के हर वर्ग, भाषा, सम्प्रदाय एवं जाति के लोगों का इस पुनीत यज्ञ में यथाशक्ति योगदान रहे इस दृष्टि से कार्यकर्ताओं की टोलियां जिले के प्रत्येक गांव ढाणी और बस्तियों में घर घर जाकर धन संग्रह करेंगी। जिससे श्रीराम में आस्था रखने वाले प्रत्येक नागरिक को भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान देने का अवसर मिले। प्रेस वार्ता के दौरान सूर्य नगर स्थित जैन मंदिर के विजय मुनि महाराज ने कहा कि भगवान श्री राम भारतीय संस्कृति के प्राण स्वरूप हैं। पूरे विश्व में राम का नाम ही ऐसा है जिससे संस्कृति का आभास होता है। वहीं डॉक्टर केके गुप्ता ने भी श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की जानकारी दी। इस अवसर पर राजगढ़ स्थित दादू पीठ के महंत प्रकाश दास महाराज ने भी इस अभियान को राष्ट्रीय स्वाभिमान की पुनर्प्रतिष्ठा का अभियान बताया। प्रेस वार्ता में महेंद्र तनेजा, संदीप चौधरी, सुभाष अग्रवाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

श्रीराम मन्दिर निर्माण निधि संग्रह के लिए जिले की समिति की घोषणा की गई। जिला समिति के अध्यक्ष के रूप में  विजय डाटा, उपाध्यक्ष महेन्द्र तनेजा, अशोक, संदीप चौधरी, डाॅ. चन्द्रावती, कोषाध्यक्ष सीए श्रीकिशन गुप्ता, मंत्री सतीश शर्मा व सहमंत्री रणजीतसिंह तथा दिलीप मोदी के नामों की घोषणा हुई। जबकि समिति सदस्य के रूप में अमित गोयल, मनोज चाचान, निकुंज सांघी, सुरेष जलालपुरिया, डाॅ अनिता, अभय सैनी, अमरचन्द्र मीणा, ठाकुरदास भोजवानी, अशोक, रमन देवड़ा, मोहन स्वरूप, दिनेश भार्गव, विजय जैन, खिल्लीमल जैन, सोहन लाल सुलानिया, प्रेम रूण्डे, अश्विनी गुप्ता, डाॅ. राजेश यादव, कैलाश मीणा (रैणी), सतीश चौधरी (कठूमर), ओमप्रकाश, बी.अड्डानिया (थानागाजी), अमित चौधरी, नरूनिदानिया, चारूल अग्रवाल, हरपीत, राजकुमार कोरजानी, भूपेष सिंह राजावत, अतुल सिंह एवं डाॅ बीके अग्रवाल रहेंगे।

ऐसा बनेगा भव्य राम मन्दिर
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के तत्वाधान मे बनने वाले श्रीराम मन्दिर प्रागंण सहित परिसर का कुल क्षेत्रफल 2.7 एकड़ होगा। जिसमें कुल निर्माण क्षेत्र 57 हजार 400 वर्गफुट भूमि पर होगा। मन्दिर की कुल लम्बाई 360 फुट, कुल चौड़ाई 235 फुट, कुल ऊंचाई (शिखर तक) 161 फुट होगी। श्रीराम के भव्य मंदिर के पांच मण्डपों के साथ कुल तीन तल होंगे, जिसमें प्रत्येक तल की ऊंचाई 20 फुट होगी।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *