पूरे विश्व के लिए आस्था का केंद्र बनेगा श्रीराम मन्दिर – राजेश कुमार

पूरे विश्व के लिए आस्था का केंद्र बनेगा श्रीराम मन्दिर - राजेश कुमार

पूरे विश्व के लिए आस्था का केंद्र बनेगा श्रीराम मन्दिर - राजेश कुमार

जैसलमेर, 09 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रांत के सह प्रांत प्रचारक राजेश कुमार ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन-जन के आराध्य हैं और अयोध्या में बनने वाला प्रभु श्री राम का मन्दिर पूरे विश्व के लिए आस्था का केंद्र बनेगा। वे शनिवार को पोकरण में श्रीराम मन्दिर निधि समर्पण महा अभियान की बैठक में बोल रहे थे।

राजेश कुमार ने बताया कि 500 वर्षो के अथक परिश्रम और सतत संघर्ष के दौरान संपूर्ण हिंदू समाज ने अपना सर्वस्व अर्पित कर जो स्वप्न देखा, वह अब साकार होने जा रहा है। अयोध्या में रामलला का मन्दिर बनेगा जिसके लिए संपूर्ण हिंदू समाज को प्रयासरत होना पड़ेगा। हमारी संस्कृति एवं सभ्यता सबसे प्राचीन है। दुनिया को ज्ञान प्रदान करने वाला देश भारत है। हिन्दू संस्कृति ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ के मंत्र लेकर चलने वाली है, हमारा विचार ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को पुष्ट करने वाला है। हमारे देश के संतों ने पूरे विश्व में ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ के विचार को प्रसारित किया। प्रकृति की उपासना हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। संस्कृति देश की आत्मा होती है, हिन्दू विचार इसका मूल है और राम इसके के पर्याय हैं। राम किसी जाति-संप्रदाय से बंधे हुए नहीं हैं, राम सभी के लिए पूजनीय हैं, राम न केवल भारत में बल्कि इंडोनेशिया और अन्य देशों में भी पूजनीय हैं। इसलिए हम सबको हनुमान व राम जी की वानर सेना बनकर इस पुण्य कार्य में लगना है और यह हमारा सौभाग्य है कि हम इस महान कार्य के लिए सहभागी बने हैं।

राम मन्दिर निधि समर्पण महा अभियान

जिला संयोजक सवाई दान ने जिले की विभिन्न चरणों की कार्य योजना, निधि समर्पण के प्रकार से अवगत कराया और पोकरण नगर समिति की घोषणा की नगर संयोजक जुगल किशोर ने पोकरण नगर की छह बस्तियों के पालक, संयोजक व सह संयोजकों की घोषणा की। बैठक में जिला प्रचारक गिरधारी व सीमा जन कल्याण समिति फलोदी व जैसलमेर जिला संगठन मंत्री वासुदेव सहित कुल 153 कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *