गुजरात – कच्छ के किडाना गॉंव में रामभक्तों पर हमला

गुजरात - कच्छ के किडाना गॉंव में रामभक्तों पर हमला

गुजरात - कच्छ के किडाना गॉंव में रामभक्तों पर हमला

मध्यप्रदेश के उज्जैन और इंदौर के बाद अब गुजरात के कच्छ के किडाना गॉंव में रामभक्तों पर मुसलमानों द्वारा हमला किए जाने के समाचार हैं। घटना रविवार, 17 जनवरी की शाम की है, जब हिन्दू कार्यकर्ता अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान पर निकले थे। मीडिया समाचारों के अनुसार जैसे ही राम रथ यात्रा मुस्लिम बहुल इलाके में पहुंची मुसलमानों ने पथराव शुरू कर दिया। रथ को घेर लिया और आगजनी शुरू कर दी। हिंसक भीड़ ने एक ऑटो और 2 मोटर साइकिलों को भी आग के हवाले कर दिया। वे पूरी तरह हिंसा पर उतारू थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। घटना के दौरान अनेक कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

गुजरात - कच्छ के किडाना गॉंव में रामभक्तों पर हमला

उज्जैन स्थित बेगमबाग में भी 25 दिसंबर, 2020 की शाम को राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण संकल्प रैली निकाल रहे रामभक्तों पर जम कर पत्थरबाजी की गई थी। इस रैली को टॉवर क्षेत्र से महाकाल क्षेत्र स्थित भारत माता मंदिर तक जाना था। तभी रास्ते में ही मुस्लिम बहुल बेगमबाग क्षेत्र में मुसलमानों ने रैली पर पथराव शुरू कर दिया। भारी पत्थरबाजी के बीच अनेक हिन्दू कार्यकर्ता घायल हुए थे।

ऐसी ही घटना इंदौर में तब हुई थी जब रामभक्त एक मस्जिद के पास से हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए निकल रहे थे। तब भी लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए थे।

मुंबई के मालवणी इलाके में राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के पोस्टर लगाने के ‘अपराध’ में विश्व हिन्दू परिषद के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। मुंबई पुलिस ने भगवान राम के पोस्टर भी फाड़ डाले थे।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *