कोरोना काल में 3 लाख स्वयंसेवकों ने 55 हजार से अधिक स्थानों पर सेवा कार्य किए : सुरेश चंद्र

कोरोना काल में 3 लाख स्वयंसेवकों ने 55 हजार से अधिक स्थानों पर सेवा कार्य किए : सुरेश चंद्र

कोरोना काल में 3 लाख स्वयंसेवकों ने 55 हजार से अधिक स्थानों पर सेवा कार्य किए : सुरेश चंद्र

बीकानेर, 26 नवम्बर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 3 लाख से अधिक स्वयंसेवकों ने 55 हजार से अधिक स्थानों पर सेवा कार्य किए। इस दौरान 2 करोड़ 25 लाख भाजन पैकेट, 3.4 लाख भोजन किट वितरित किए गए। यह जानकारी गुरुवार को संघ के रानीबाजार स्थित कार्यालय में अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख सुरेश चंद्र ने दी। वे यहां पाथेय कण के सेवा विशेषांक के विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर विभाग संघचालक टेकचंद बरड़िया और विभाग कार्यवाह गोमाराम जीनगर भी मौजूद थे।

सुरेश चंद्र ने कहा कि अंक प्रकाशित होने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए 18 लाख लोगों को काढ़ा पिलाया गया। इसी प्रकार 13 हजार 500 स्वयंसेवकों ने रक्तदान भी किया। उन्होंने बताया कि प्रवासी श्रमिकों के लिए आवास एवं रोजगार की व्यवस्था की गई। राजस्थान में हजारों गांवों में ग्राम सुरक्षा समितियों का गठन कर लोगों को कोरोना महामारी से बचाया गया तथा 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की गई। प्रशासन को जनशक्ति की कमी के समय अपेक्षित सहयोग एवं समन्वय किया गया। उन्होंने कहा कि पाथेय कण के वर्तमान अंक में इन सभी सेवाकार्यों का संकलन किया गया है। यह अंक संग्रहणीय है और आमजन के लिए प्रेरणास्रोत भी।

संघ के विभाग प्रचार प्रमुख अमरीश कृष्ण ने बताया कि विशेषांक में कोरोना काल में संघ के स्वयंसेवकों एवं विविध संगठनों द्वारा देशभर में किए गए सेवा कार्यों की जानकारी संकलित की गई है।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *