क्रीड़ा भारती करेगी राष्ट्र प्रदक्षिणा

क्रीड़ा भारती करेगी राष्ट्र प्रदक्षिणा

क्रीड़ा भारती करेगी राष्ट्र प्रदक्षिणाक्रीड़ा भारती करेगी राष्ट्र प्रदक्षिणा

रतलाम 13 मई 2022। क्रीड़ा भारती 22 मई को देशभर में ‘एक साथ-एक ही समय’ सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर राष्ट्र की प्रदक्षिणा करेगी। देशभर के 225 स्थानों से वाहन रैली निकाली जाएगी। वहीं, देश के मध्य में ॐ की आकृति बनाई जाएगी। ऐसा आयोजन देश में पहली बार हो रहा है।

क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने बताया कि क्रीड़ा भारती का देश के 27 प्रांतों के 450 जिलों में फैलाव है। हर बच्चा खेल से जुड़े, निरोगी रहे, साथ ही बच्चों में संस्कार का निर्माण हो, क्रीड़ा भारती का यह ध्येय है। इस साल स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में दो आयोजन प्रस्तावित थे। जनवरी में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार किए गए, इसमें लगभग 125 करोड़ सूर्य नमस्कार का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना था। इसी कड़ी में अब अलग स्वरूप में राष्ट्र की प्रदक्षिणा की जा रही है। देशभर के 225 स्थानों से इसकी शुरुआत होगी। यह यात्रा 18 हजार किमी घूमेगी, जिसमें लगभग 18 हजार सहभागी रहेंगे। तय मार्ग पर 75-75 किमी के अंतर में यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के प्रारंभ में भारत माता का पूजन कर जन गण मन का गान होगा। प्रमुख अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात केन्द्रीय पदाधिकारियों के संदेश वाचन होंगे। क्रीड़ा भारती प्रतिज्ञा एवं वंदे मातरम् गान के पश्चात प्रात: 8 बजकर 56 मिनट पर यात्रा प्रारंभ होगी।

राष्ट्र प्रदक्षिणा… यह रहेगा विशेष 

  • ‘एक ही दिन, एक ही समय’ पूरे देश के लगभग 225 स्थानों से युवाओं की दुपहिया वाहन रैली का प्रारंभ
  • प्रत्येक जत्थे में कम से कम 75 युवक-युवती
  • प्रत्येक जत्था 75 किमी के अंतर से चलेगा, एक अखंड शृंखला का निर्माण होगा
  • सिर्फ 3 घंटे में पूरे देश के अधिकतम गांव, शहर तक खेल के माध्यम से राष्ट्र के प्रति उद्बोधन होगा
  •  दुपहिया वाहन जत्थे के साथ सबसे आगे राष्ट्र ध्वज, भारत माता की प्रतिमा तथा अपने अपने स्थान से क्रांतिकारियों की जीवनी के चित्र रहेंगे
  • 75 अर्जुन अवार्डी भी इस आयोजन में शामिल होंगे

22 को नागपुर में रहेंगे राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप, वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी तैयारी 
क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप 22 मई को नागपुर से निकलने वाली रैली में शामिल होंगे। गुरुवार को मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ता अंतिम तैयारी के साथ उत्साह से लगे हुए है। यह अभिनव प्रयास है। वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी दावेदारी होगी।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

1 thought on “क्रीड़ा भारती करेगी राष्ट्र प्रदक्षिणा

  1. क्रीड़ा भारती के द्वारा एक समय एक ही दिन में पूरे भारत की मोटर साईकिल द्वारा प्रदक्षिणा करना अपने आप में एक अदभुत और रोमांचकारी कार्यक्रम होगा।
    वंदे मातरम्।

Leave a Reply to द्वारका प्रसाद Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *