गंगा जमुनी तहजीब की भेंट चढ़ा दिल्ली का आलोक, पेड़ पर लटका मिला शव

गंगा जमुनी तहजीब की भेंट चढ़ा दिल्ली का आलोक, पेड़ पर लटका मिला शव

गंगा जमुनी तहजीब की भेंट चढ़ा दिल्ली का आलोक, पेड़ पर लटका मिला शवबयान दर्ज कराती मृतक आलोक की बहन

यदि लड़का हिन्दू है और लड़की मुसलमान, तो गंगा जमुनी तहजीब भी दम तोड़ देती है। ऐसे मामलों में या तो हिन्दू लड़के की हत्या हो जाती है या उसे परिवार से दूर करके मुसलमान बनने पर मजबूर कर दिया जाता है। भारत में गंगा जमुनी तहजीब का यही ट्रेंड बरसों से चला आ रहा है।

अबकी बार इस ट्रेंड का शिकार बना है, दिल्ली के शालीमार बाग का 17 वर्षीय किशोर आलोक। बताया जा रहा है कि उसका एक मुस्लिम लड़की से अफेयर था। लड़की के घर वाले आलोक पर परिवार से अलग होकर मुसलमान बनकर निकाह करने का दबाव डाल रहे थे, परंतु आलोक अपने माता पिता को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। इस पर लड़की के परिजनों ने उसे घर बुलाया और आरोप है कि उसकी हत्या कर दी। आलोक का शव एक पेड़ पर लटका मिला।

आलोक की बहन का कहना है कि “जब पापा भाई को ढूंढते हुए लड़की के घर गए तो लड़की के परिवार वालों ने उनसे भी मारपीट की और उन्होंने मेरे पापा से स्पष्ट कहा कि हाँ हमने मारा है, क्या कर लोगे। उन्होंने कहा कि जो दो बचे हैं, उन्हें भी बचा कर रखना, वरना उन्हें भी मार डालेंगे। जिस जगह पर मेरे भाई का शव मिला है वहॉं पर हम कई बार उसको ढूंढने गए। लेकिन, तब वहाँ कुछ नहीं था। उस लड़की के परिवार वालों ने ही मेरे भाई का मर्डर कर उसे पेड़ पर लटका दिया।”

आलोक के पिता हरिराम ने कहा कि “आलोक शुक्रवार से लापता था। हम तब से उसे ढूंढ रहे थे। रविवार को पेड़ पर उसका शव लटका मिला। शुक्रवार को लड़की ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया था और मोबाइल घर पर ही छोड़कर आने को कहा था। लड़की के परिवार वालों ने मेरे बेटे को मारकर पेड़ पर लटका दिया।”

पुलिस को बयान देती आलोक की बहन का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *