कोलार : 74 साल बाद घंटाघर से इस्लामिक झंडा हटा, लहराया तिरंगा

कोलार : 74 साल बाद घंटाघर से इस्लामिक झंडा हटा, लहराया तिरंगा

कोलार : 74 साल बाद घंटाघर से इस्लामिक झंडा हटा, लहराया तिरंगाकोलार : 74 साल बाद घंटाघर से इस्लामिक झंडा हटा, लहराया तिरंगा

कोलार, कर्नाटक। 19 मार्च, शनिवार का दिन कोलारवासियों के लिए विशेष रहा। इस दिन यहॉं के चौक पर बने घंटाघर को 74 साल बाद इस्लामीकरण से मुक्ति मिली। घंटाघर का निर्माण 1928 में हुआ था, तबसे ही इस पर हरा रंग किया हुआ था और इस्लामिक झंडा लगा था। 19 मार्च को इस पर सफेदी कर तिरंगा पेंट कर दिया गया और इस्लामिक झंडे के स्थान पर तिरंगा फहरा दिया गया। इस बीच किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए एहतियातन धारा 144 लगा दी गई और रैपिड एक्शन फोर्स भी तैनात रही। मजदूरों को भी पूरी सुरक्षा प्रदान की गई। लोगों का रुख सहयोगात्मक रहा।

घंटाघर पेंट करने के बाद तिरंगा फहराने में पुलिस प्रशासन की अपील पर स्थानीय लोगों की भी सहभागिता रही। जिला प्रशासन ने इसका एक वीडियो भी बनाया। प्रशासन की सूझ बूझ से पूरा घटनाक्रम जिस तरह से सहयोगात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ, उसकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *