छोटी सादड़ी: राष्ट्र सेविका समिति का छह दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सम्पन्न

छोटी सादड़ी: राष्ट्र सेविका समिति का छह दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सम्पन्न

छोटी सादड़ी: राष्ट्र सेविका समिति का छह दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सम्पन्नछोटी सादड़ी: राष्ट्र सेविका समिति का छह दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सम्पन्न

छोटी सादड़ी। राष्ट्र सेविका समिति का छह दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का समापन कार्यक्रम गुरुवार को गोमाना दरवाजा बाहर स्थित विद्या निकेतन विद्यालय के परिसर में राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश एवं वर्ग अधिकारी मंजू लालवानी के आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिसमें समिति के पदाधिकारियों के साथ 111 प्रशिक्षणार्थी भी उपस्थित रहे। समिति के चित्तौड़ विभाग सह कार्यवाहिका प्रियंका जैन ने बताया कि इस शिविर में 7 जिलों से आई मातृशक्ति को स्वावलंबन एवं आत्मरक्षा के गुणों से प्रशिक्षित किया गया तथा पाश्चात्य संस्कृति से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।

राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आरएसएस द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु इस प्रकार का आयोजन किया गया, यह वास्तव में सराहनीय है। भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजनों की निरंतरता से महिलाओं के आत्म उत्थान की परिणति राष्ट्र के सामने प्रस्तुत होगी, जिससे देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों में कमी आएगी। राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश के साथ घनश्याम मुनि भी साथ में थे।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *