जोधपुर में धूम से निकली 52 दूल्हों की बारात, रेड कारपेट पर शाही शादी जैसा वातावरण

जोधपुर में धूम से निकली 52 दूल्हों की बारात, रेड कारपेट पर शाही शादी जैसा वातावरण

जोधपुर में धूम से निकली 52 दूल्हों की बारात, रेड कारपेट पर शाही शादी जैसा वातावरणजोधपुर में धूम से निकली 52 दूल्हों की बारात, रेड कारपेट पर शाही शादी जैसा वातावरण

जोधपुर, 06 फरवरी। शहर में रविवार को सेवा भारती की ओर से सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इस विवाह समारोह में सर्व समाज के 52 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। इसको लेकर यहां मेले सा वातावरण था। बैंड बाजों के साथ दूल्हों की सामूहिक बारात सुबह 9 बजे जूना खेड़ापति हनुमान मंदिर से शुरू हुई। इस दौरान आखलिया चौराहे पर 400 से अधिक कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर बारात का स्वागत किया। इसके बाद 10.30 बजे बारात आदर्श विद्या मंदिर केशव परिसर पहुंची। 11.30 बजे पाणिग्रहण संस्कार हुआ। इसमें मुख्य वक्ता आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम भी शामिल हुए।

सेवा भारती प्रांत संगठन मंत्री स्वरूप दान ने बताया कि समिति ने 1989 से काम शुरू किया। उस समय जरूरतमंद परिवारों के लिए बाल संस्कार केंद्र की स्थापना की। इसके माध्यम से उन्हें शिक्षित किया जाने लगा। सेवा भारती की ओर से महिलाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण केंद्र भी चलाए जा रहे हैं।

आयोजन समिति के महामंत्री नथमल पालीवाल ने बताया कि समरसता को बढ़ावा देने के संदेश को लेकर होने वाले राम जानकी विवाह समारोह में सर्व समाज के 52 जोड़ों की धूमधाम से शादी करवाई गई। बारात स्वागत में जगह-जगह पर 400 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

पुष्प वर्षा एवं रेड कारपेट पर स्वागत सत्कार
कार्यकर्ताओं ने केसरिया साफा पहन पुष्प वर्षा के साथ बारात का स्वागत किया। आखलिया चौराहे से विवाह स्थल तक पहली बार रेड कार्पेट बिछाया गया। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी भी की गई।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *