ज्ञानम फेस्टिवल में संघ के सौ वर्षों की यात्रा पर चर्चा हुई

ज्ञानम फेस्टिवल में संघ के सौ वर्षों की यात्रा पर चर्चा हुई

ज्ञानम फेस्टिवल में संघ के सौ वर्षों की यात्रा पर चर्चा हुईज्ञानम फेस्टिवल में संघ के सौ वर्षों की यात्रा पर चर्चा हुई

ज्ञानम फेस्टिवल जयपुर में दूसरे दिन संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर परिचर्चा के सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्षों की यात्रा पर चर्चा हुई। इस परिचर्चा में संघ के राजस्थान क्षेत्र के संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल, सम्पर्क टोली के सदस्य रवि कुमार व प्रचार टोली के राजीव सम्मिलित हुए।

परिचर्चा में भाग लेते हुए रवि कुमार ने कहा कि भारत का नाम विश्व में अलग अलग कारणों से उभर रहा है। भारतीय सम्पूर्ण विश्व में नाम रोशन कर रहे हैं। कई बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के सीईओ भारतीय हैं। इंग्लैंड ने हम पर 200 वर्ष राज किया। आज भारतवंशी अंग्रेजों पर राज कर रहा है। इंडोनेशिया सहित विश्व के कई देशों में लोग हिंदू धर्म स्वीकार कर रहे हैं। हाल ही में इंडोनेशिया की राजकुमारी ने 700 लोगों के साथ हिंदू धर्म स्वीकार किया है। दुबई में हिंदू मंदिर बन रहा है। कई देश हिंदू धर्म की तरफ लौट रहे हैं। आने वाले 20 वर्षों में करोड़ों लोग हिंदू बनेंगे।

इस अवसर पर राजीव ने कहा कि संघ में दो बातें निश्चित हैं, पहली भारत हिंदू राष्ट्र है और दूसरी संघ भारत को परम वैभव पर ले जाने के लिए काम कर रहा है। संघ एक फ्लैक्सिबल और एडजस्टेबल है संगठन है। ऐसे में संघ में सब कुछ संभव है, नवाचारों का सदैव स्वागत है।

राजीव ने कहा धर्मांतरण बहुत तेजी से फैल रहा है, लेकिन घर वापसी भी हो रही है। देश में समस्याएं बहुत हैं, उनका निराकरण कानून बनाने से नहीं बल्कि समाज के मध्य से ही होगा। हिंदू समाज जागृति से अधिकांश समस्याएं हल हो जाएंगी। विधान बनाने से अधिक आवश्यक उसकी पालना के लिए हिन्दू समाज की चेतना जगाना है। संघ को एक वाक्य में समझना है तो वह यह होगा कि अति साधारण व्यक्तियों द्वारा किया गया असाधारण कार्य। समाज में बहुत लोग सज्जन हैं, ऐसे में संघ अच्छा काम करने वालों के साथ है।

सत्र का मॉडरेशन जेठा भाई ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *