डॉ. मोहन भागवत करेंगे सेवा कार्य करने वाले संगठनों एवं व्यक्तियों को सम्मानित

डॉ. मोहन भागवत करेंगे सेवा कार्य करने वाले संगठनों एवं व्यक्तियों को सम्मानित
डॉ. मोहन भागवत करेंगे सेवा कार्य करने वाले संगठनों एवं व्यक्तियों को सम्मानित
  • संत ईश्वर सम्मान समारोह 21 नवंबर को विज्ञान भवन में आयोजित होगा 
  • डॉ. मोहन भागवत करेंगे सेवा कार्य करने वाले संगठनों एवं व्यक्तियों को सम्मानित

नई दिल्ली 15 नवंबर 2021। आगामी 21 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में संत ईश्वर फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय सेवा भारती के सहयोग से संत ईश्वर सम्मान समारोह वर्ष 2021 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सरसंघचालक  डॉ. मोहन भागवत सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों हेतु जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे संगठनों एवं व्यक्तियों को सम्मानित करेंगे। केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पद्मभूषण विजय पांडुरंग भटकर कुलपति नालंदा विश्वविद्यालय एवं अन्य कई गणमान्य व्यक्ति इस समारोह में उपस्थित रहेंगे।

संत ईश्वर सम्मान निर्णायक मंडल में एस. गुरुमूर्ति  सी.ए, स्वदेशी जागरण मंच; निर्देशक (भारतीय रिजर्व बैंक),   प्रमोद कोहली – से.नि. मुख्य न्यायाधीश (सिक्किम उच्च न्यायालय); सेनि. अध्यक्ष, केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (कैट) पद्मश्री जवाहर लाल कौल- वरिष्ठ पत्रकार  अध्यक्ष, जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र, पद्मश्री राम बहादुर राय -अध्यक्ष, इंदिरा गाँधी कला केंद्र; वरिष्ठ पत्रकार पन्नालाल भंसाली – अध्यक्ष, राष्ट्रीय सेवा भारती; गुणवंत कोठारी अखिल भारतीय कार्यकरिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं  कपिल खन्ना- ट्रस्टी, संत ईश्वर फाउंडेशन, अध्यक्ष, संत ईश्वर सम्मान समिति शामिल हैं।

संत ईश्वर सम्मान समिति महासचिव वृंदा ने संत ईश्वर सम्मान की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2015 से प्रारंभ हुआ यह सम्मान प्रति वर्ष ऐसे संगठनों एवं व्यक्तियों को  दिया जाता है, जो समाज की नजरों से दूर निस्वार्थ भाव से समाज सेवा कर रहे हैं। यह  सम्मान व्यक्तिगत एवं संस्थागत रूप में मुख्यतः चार  क्षेत्रों – जनजातीय कल्याण, ग्रामीण विकास, महिला-बाल कल्याण एवं विशेष योगदान (कला, साहित्य, पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा) में तीन श्रेणियों 1 विशेष सेवा सम्मान, 4 विशिष्ट सेवा सम्मान एवं 12 सेवा सम्मान में दिया जाता है। जिसमें क्रमशः शॉल, ₹ 5 लाख राशि प्रत्येक, एवं ₹ 1 लाख राशि प्रत्येक एवं सभी विजेताओं को शॉल, ट्राफी, प्रमाण- पत्र व प्रतीक मुद्रा सहित प्रत्येक वर्ष कुल ₹ 32 लाख की धनराशि दी जाती है। विगत वर्षों में संस्था के द्वारा 67 व्यक्तियों/संस्थाओं को सम्मानित किया गया और इनमें से 6 व्यक्तियों/संस्थाओं को बाद में भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों से भी सम्मानित किया।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *