अरावली मोशंस ने प्रदर्शित कीं दिवेर युद्ध पर बनी दो डॉक्यूमेंट्री फिल्में

अरावली मोशंस ने प्रदर्शित कीं दिवेर युद्ध पर बनीं दो डॉक्यूमेंट्री फिल्में

अरावली मोशंस ने प्रदर्शित कीं दिवेर युद्ध पर बनीं दो डॉक्यूमेंट्री फिल्मेंअरावली मोशंस ने प्रदर्शित कीं दिवेर युद्ध पर बनीं दो डॉक्यूमेंट्री फिल्में

राजसमंद। अरावली मोशंस, राजसमंद द्वारा महाराणा प्रताप जयंती पर दो डॉक्यूमेंट्री दिखाई गईं। दिवेर के महान व निर्णायक युद्ध पर बनी दोनों डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन यहॉं के एक कैफे में किया गया। दर्शकों को फिल्म में दिवेर युद्ध से जुड़े कई कहे अनकहे प्रसंग देखने व सुनने को मिले।

फिल्म पूरी होने के बाद ऐतिहासिक दिवेर युद्ध पर एक रोचक परिचर्चा भी हुई। किस प्रकार एक पक्षीय नैरेटिव के अंतर्गत मेवाड़ की  महान व पवित्र युद्ध भूमि दिवेर को इतिहास से षड्यंत्रपूर्वक हटाया गया, यह बिंदु परिचर्चा के केंद्र में रहा। सभी दर्शकों ने फिल्म में दिखाई गई घटनाओं का उल्लेख करते हुए अपने अपने विचार रखे। जिनमें दिवेर को एक उचित स्थान दिलाने, दिवेर युद्ध के बारे में जानने व गर्व के भाव के साथ इसे जन-जन तक पहुंचाने, दिवेर युद्ध में प्रताप के पुत्र अमर सिंह के योगदान, सैन्य वीरता, महाराणा प्रताप की नेतृत्व क्षमता, सामाजिक समरसता व इस युद्ध के बाद अकबर की मेवाड़ पर आक्रमण करने का साहस न कर पाना जैसे बिंदु प्रमुख रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *