धारवाड़ में शुरू हुई संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक

धारवाड़ में शुरू हुई संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक

धारवाड़ में शुरू हुई संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक

धारवाड़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक का वृहस्पतिवार को धारवाड़ (कर्नाटक) में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और  सरकार्यवाह  दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारम्भ किया। बैठक में देशभर से सभी प्रांतों व क्षेत्रों के संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य तथा कुछ विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्रियों सहित लगभग 350 कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।

बैठक में संघ कार्य की वर्तमान स्थिति की समीक्षा, कार्य विस्तार और कार्यकर्ता विकास की योजना पर चर्चा होगी। हाल ही में बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हुई हिंसा पर भी प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

बैठक के प्रारंभ में गत दिनों दिवंगत हुए महानुभावों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिनमें संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीर चंद, कन्नड़ लेखक जी. वेंकट सुबहिया, स्वतंत्रता सेनानी व पत्रकार एच. एस. दुरेस्वामी, प्रसिद्ध कवि डा. एच. सिद्धलंगैया, राजनीतिज्ञ  ऑस्कर फर्नांडीज, स्वामी अध्यात्मानंद जी, स्वामी ओंकारानंद जी, स्वामी अरुणागिरी जी, वरिष्ठ पत्रकार  श्याम खोसला, दैनिक जागरण के मालिक योगेन्द्र मोहन गुप्ता, गीता प्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष राधेश्याम खेमका, प्रसिद्ध लेखक नरेन्द्र कोहली, राजेश सातव, राज्यसभा सांसद (कांग्रेस), अटोर्नी जनरल सोली सोराब जी, पूर्व राज्यपाल  जगमोहन, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश कल्याण सिंह, पत्रकार  रोहित सरदाना, सुंदर लाल बहुगुणा (चिपको आंदोलन), अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी जी महाराज, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रमुख हैं।

बैठक 30 अक्तूबर सायंकाल संपन्न होगी।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *