श्रीराम मंदिर के लिए विश्व का सबसे बड़ा निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से

श्रीराम मंदिर के लिए विश्व का सबसे बड़ा निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से

श्रीराम मंदिर के लिए विश्व का सबसे बड़ा निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से

जयपुर, 27 दिसम्बर। अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए राजस्थान में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के माध्यम से धन संग्रह किया जाएगा। यह विश्व का सबसे बड़ा अभियान होगा, जो 15 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। इससे पहले रविवार को अम्बाबाड़ी स्थित आदर्श विद्या मंदिर के स्वस्तिक भवन में प्रान्त प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया।

प्रांत अभियान प्रमुख व विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजाराम ने निधि संग्रह में लगने वाले कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने निधि समर्पण राशि के अंतर्गत 10,100 और 100 रुपये के कूपन तैयार किए गए हैं। इससे अधिक राशि चेक या रसीद बुक के माध्यम से पैन नंबर के साथ दी जा सकेगी।

15 जनवरी से 14 फरवरी तक राज्य में राम भक्तों से संपर्क कर निधि समर्पण के अंतर्गत राशि संग्रह की जाएगी, इसमें कोई भी व्यक्ति कूपन से मंदिर निर्माण में अपनी श्रद्धा अनुसार निधि समर्पण राशि दे सकेगा। जयपुर प्रांत के सभी जिलों में निधि संग्रहण व जनसम्पर्क अभियान कार्यालयों को खोले जाने की शुरुआत हो गई है, कई जिलों में खंड वा मंडल स्तर तक अभियान टोलियों का भी गठन किया जा चुका है। मंदिर से जुड़ी जानकारी व राम जन्मभूमि के ऐतिहासिक महत्व को बताने के लिए आम जन में बांटे जाने वाले कर पत्रक रसीद बुक व कूपन आदि का वितरण प्रशिक्षण वर्ग के बाद किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने बताया कि निधि समर्पण अभियान का उद्देश्य समस्त हिंदू समाज को भव्य राम मंदिर निर्माण से सीधे जोड़ना है। इसकी विस्तृत योजना बनाई गई है। जयपुर प्रांत ही नहीं अपितु संपूर्ण राजस्थान में प्रत्येक सनातन घर तक स्वयंसेवक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कार्यकर्ता के तौर पर संपर्क करेंगे। 30 दिन चलने वाले अभियान में संग्रहित निधि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को भेजी जाएगी। अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर सामान्य मंदिर ना होकर भारतीय स्वाभिमान के पुनर्जागरण का केंद्र होगा। यह भारत का राष्ट्र मंदिर साबित होगा और भारतीय संस्कृति का सन्देश सम्पूर्ण विश्व में प्रवाहित करेगा।

संघ के क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार के सीबीडीटी नोटिफिकेशन द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को ऐतिहासिक महत्व का स्थान एवं सार्वजनिक पूजा स्थल घोषित किया गया है, इसलिए दान या समर्पण निधि पर आयकर अधिनियम 1961 धारा में नियम अनुसार छूट दी गई है। प्रांतीय अभियान प्रशिक्षण वर्ग में जयपुर प्रांत संघचालक महेंद्र सिंह मग्गो विहिप के प्रांत अध्यक्ष प्यारे लाल मीणा मीणा सहित विभाग में जिलों से आए प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *