15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलेगा श्रीराम मंदिर निधि समर्पण जनअभियान: गोविंद गिरी महाराज

15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलेगा श्रीराम मंदिर निधि समर्पण जनअभियान: गोविंद गिरी महाराज

15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलेगा श्रीराम मंदिर निधि समर्पण जनअभियान: गोविंद गिरी महाराज

जोधपुर, 24 दिसम्बर। अयोध्या में बनाए जा रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा श्रीराम मंदिर निधि समर्पण जनअभियान चलाया जाएगा। इसके जरिए देशभर के हर गांव में रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क कर मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग लिया जाएगा। पूरे देश में ये अभियान 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलेगा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्ददेव गिरी महाराज ने पत्रकारों को बताया कि आगामी मकर संक्रांति 15 जनवरी से माघ-पूर्णिमा 27 फऱवरी तक चलने वाले इस सघन अभियान में समस्त कार्यकर्ता देश के चार लाख गांवों के 11 करोड़ परिवारों से संपर्क कर श्रीराम जन्मभूमि से सीधे जोड़कर राम तत्व का प्रसार करेंगे। कश्मीर से कन्याकुमारी व अटक से लेकर कटक तक देश की हर जाति, मत, पंथ, संप्रदाय, क्षेत्र, भाषा के लोगों के सहयोग के साथ राम मंदिर वास्तव में एक राष्ट्र मंदिर का रूप लेगा। असंख्य रामभक्तों के संघर्ष व बलिदान को नमन करते हुए उन्होंने प्रत्येक राम भक्त से इस राम काज के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें सिर्फ निधि-संग्रह ही नहीं अपितु समय-समर्पण भी चाहिए। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि को पुन: प्राप्त कर देश के सम्मान की रक्षा की और इसके लिए हिन्दू समाज ने पांच सदियों तक संघर्ष किया है। अंतत: समाज की भावनाओं तथा मंदिर से जुड़ी इतिहास की सच्चाइयों को सर्वोच्च अदालत ने स्वीकार कर भारत सरकार को एक न्यास बनाने का निर्देश दिया। सरकार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से न्यास की घोषणा की।

समाज के लोगों के साथ घर घर होगी दस्तक:

जोधपुर प्रान्त के अभियान प्रमुख महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि विचार प्रवाह के सभी संगठन व शेष समाज के लोगों के साथ घर-घर जाएंगे। प्रान्त के सभी 21 जिलों में अभियान प्रमुख, सह अभियान प्रमुख नियुक्त हो चुके हैं। निधि संग्रह हेतु टोलियां बन गयी हैं। विशेष धन संग्रह की भी टोली बन गई है। सह अभियान प्रमुख श्याममनोहर ने बताया कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए न्यास ने 10, 100 तथा 1000 रुपए के कूपन व रसीदें छापी हैं। जोधपुर प्रान्त में 8086 गांवों में, 30 लाख परिवारों के एक करोड़ पचास लाख हिंदुओं तक जाएंगे। उनके घरों में भगवान के मंदिर का चित्र भी पहुंचाएंगे। इस दौरान प्रान्त संघचालक ललित कुमार, प्रान्त अध्यक्ष विहिप डॉ. राम गोयल, प्रान्त प्रचारक योगेंद्र, प्रान्त संगठन मंत्री विहिप ईश्वरलाल उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *