केन्द्रीय सह अभियान प्रमुख ने जयपुर में देखी निधि समर्पण अभियान की प्रगति

केन्द्रीय सह अभियान प्रमुख ने जयपुर में देखी निधि समर्पण अभियान की प्रगति

केन्द्रीय सह अभियान प्रमुख ने जयपुर में देखी निधि समर्पण अभियान की प्रगति

जयपुर, 27 जनवरी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान उत्साह के साथ चल रहा है। 15 जनवरी से शुरू हुए अभियान के पहले चरण का समापन 30 जनवरी को होगा। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निधि समर्पण अभियान के केंद्रीय सह अभियान प्रमुख विनायक राव ने बुधवार को जयपुर में अभियान की प्रगति देखी।

निधि संग्रह अभियान को सहयोग करने के लिए विद्याधर नगर सेक्टर 7 स्थित शिव मंदिर परिसर में स्थानीय नागरिक समिति की ओर से बैठक आयोजित की गई। इसमें राम मंदिर निर्माण के लिए 21 लाख रुपए की राशि चेक के माध्यम से संग्रहित हुई। बैठक में उपस्थित पूर्व लोकायुक्त गोपाल लाल गुप्ता ने कहा कि मानव जीवन सफल हो गया। राम मंदिर के लिए सहयोग करने का योगदान हम सभी कॉलोनीवासियों को करने का अवसर मिला।

विनायक राव ने बताया कि राम मंदिर वास्तविकता में भारत का राष्ट्र मंदिर है। धनसंग्रह के लिए राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से 10 से लेकर 1000 रुपए तक के कूपन जारी हुए हैं, जबकि 20000 रुपए तक का सहयोग नगद और इससे अधिक राशि चेक के जरिए ली जा रही है। यह अभियान करीब डेढ़ महीने तक चलेगा और इसके तहत देश भर में करीब 13 करोड़ के परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि विहिप और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोग देश भर के करीब 5 लाख 50 हजार गांवों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। इस दौरान करीब 13 करोड़ परिवारों से धन संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। 2 हजार से ज्यादा का योगदान करने वाले लोगों को एक अलग तरह की रसीद दी जाएगी, जिससे वो आयकर छूट का फायदा भी उठा सकेंगे।

विहिप के प्रांत प्रचार प्रमुख अभिषेक सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मालवीयनगर वाल्मिकी सेवा बस्ती, जवाहर नगर सेवा बस्ती में घर-घर जाकर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे, राजस्थान व गुजरात क्षेत्र संगठन मंत्री गोपाल, केंद्रीय सहमंत्री नरपत सिंह, प्रांत संगठन मंत्री राजाराम, प्रांत समरसता प्रमुख राम सिंह सेन, प्रांत सह मंत्री रामगोपाल सहित अन्य कार्यकर्ता ने सम्पर्क किया। सेवा बस्तियों में माधव सेवा समिति के सेवा केंद्र पर भी ध्वजारोहण कर उपस्थित बच्चों को मिष्ठान का वितरण कर भारतीय तिरंगे और विश्व मे सबसे अनूठे भारत के संविधान की मूलभूत जानकारी भी दी।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *